{"_id":"66b3e8e6822e19f47a0c8e34","slug":"heavy-rain-occurred-in-the-district-weather-became-pleasant-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-128366-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
Thu, 08 Aug 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं बारिश होने से अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बुधवार को जिले में 41.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
जिले में कई जगह मंगलवार रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। जबकि जिला मुख्यालय सहित कुछ जगह बुधवार तड़के बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। क्योंकि इस समय धान और गन्ने की फसल को बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। दिनभर आसमान बादल छाए रहे। वहीं पूरे दिन रूक-रूककर बूंदाबांदी हुई। बारिश होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से तापमान में अभी और गिरावट होगी।
विज्ञापन
- हवा और बारिश से गिरा गन्ना
जिले में बुधवार को हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश हुई। हवा और बारिश की वजह से ऊंचा गन्ना गिर गया। इससे गन्ने को नुकसान हुआ है। गन्ना अधिकारी किसानों को बड़ा गन्ना बांधने की सलाह दे रहे हैं। ताकि गन्ना एकत्र होकर गिरे नहीं।
- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
एक अगस्त- 34- 23.9
दो अगस्त- 33.6- 23.2
तीन अगस्त- 34.8- 27.2
चार अगस्त- 34.6- 27
पांच अगस्त- 34- 26.4
छह अगस्त- 33.4- 26
सात अगस्त- 27.8- 25
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।