{"_id":"61fec9563b0046049c6bed56","slug":"heavy-jam-on-meerut-pauri-highway-vehicles-kept-crawling-for-24-hours-bijnor-news-mrt5759472181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भयंकर जाम, 24 घंटे तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भयंकर जाम, 24 घंटे तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज रोड पर गहरे गड्ढे में भरा पानी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर लगा भयंकर जाम
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर करीब 24 घंटे से ज्यादा समय जाम लगा रहा। शुक्रवार रात हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे थे, शनिवार दोपहर बाद तक ट्रैफिक सुचारु नहीं हो सका। दिन में मुजफ्फरनगर सीमा में लगे जाम का हाईवे पर भी असर पड़ा। हालांकि एक लेन से वाहनों को किसी तरह से निकाला जाता रहा, फिर भी जाम पूरी तरह से नहीं खुल पाया।
शुक्रवार रात मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मीरापुर में जाम लग गया था। कुछ ही देर में जाम बढ़ते बढ़ते बिजनौर बैराज पर पहुंच गया। शनिवार सुबह तक बैराज रोड पर जाम लगा हुआ था। करीब 20 किमी. दूर तक हाईवे पर वाहन जाम में फंसे रहे। शुक्रवार रात में मेरठ से बिजनौर आने वाली कोई भी बस नहीं पहुंच पाई, न ही बिजनौर से जा सकी।
शनिवार सुबह कुछ घंटे तक ट्रैफिक सुचारु रहने के बाद दोपहर तक फिर से जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए वाहनों को एक लेन से निकाला। एक साइड के वाहन जस के तस खड़े रहे। शनिवार को शाम ढलने तक हाईवे पर जाम लगा हुआ था। एक लेन से वाहन आगे बढ़े लेकिन रेंग रेंग कर।
विज्ञापन
जाम में फंसी रहीं बसें, स्टैंड पर यात्री रहे परेशान
हाईवे पर जाम लगने की वजह से बसों के संचालन की व्यवस्था गड़बड़ा गई। काफी बसें जाम में फंसी रही। रात में भी बसें फंसी थी, फिर शनिवार की दोपहर जाम लगा तो बसें फिर फंस गई। उधर यात्री बिजनौर बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे। घंटों तक यात्रियों ने बसों का इंतजार किया। लोग बस के इंतजार में डिपो पर ही बैठे रहे। अधिकारियों ने बताया कि डिपो पर मुजफ्फरनगर, पानीपत और मेरठ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। जाम लगने की वजह से इन रूटों पर बसें नहीं जा रही हैं।
ट्रैफिक को किया डायवर्ट
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर जाम के चलते ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। दिल्ली और मेरठ की ओर जाने वाली बसों को वाया चांदपुर, गजरौला होते हुए भेजा गया। वहीं उधर से आने वाली बसें भी गजरौला से होते हुए बिजनौर पहुंची। जिसके चलते यात्रा का समय दो घंटा बढ़ गया। बसों के फेरे में भी समय बढ़ने पर कमी आ गई।
हाईवे में गड्ढों से खराब हो रहे वाहन
शुक्रवार की शाम मीरापुर में एक ट्रक खराब हुआ था। इसे हटवाया गया तो आगे चलकर एक ट्रैक्टर खराब हो गया। फिर एक और ट्रक के फट्टे टूट गए। तीनों वाहन हाईवे में गड्ढ़ो के कारण खराब हुए। बता दें कि मेरठ पौड़ी हाईवे पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। तीन तीन मीटर चौड़े गड्ढे बने हुए हैं।
---------------------------------------------
बिजनौर-कोतवाली रोड भी रही जाम के हवाले
शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कोतवाली रोड पर वीकेआईटी के पास गन्ने का ट्राला फंस जाने से जाम लग गया। हालांकि कार या छोटे वाहन निकलते रहे लेकिन बस नहीं निकल पाई। इस रोड भी रातभर जाम लगा रहा। तड़के तक ट्रैफिक सुचारु हो सका। रात में जाम लगने से नगीना की ओर से जाने वाली बसों को वाया नजीबाबाद से होकर निकाला गया।

बिजनौर में बैराज रोड पर खराब हुए वाहनों को सही करते ड्राइवर।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में बैराज रोड पर लगा लंबा जाम।- फोटो : BIJNOR