फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heat increases headache, fever makes body hot

Bijnor News: गर्मी ने बढ़ा सिर का दर्द, बुखार तपा रहा बदन

Sat, 25 May 2024 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Heat increases headache, fever makes body hot
- भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

- सिर दर्द, बुखार, सांस, डायरिया, आंखों में परेशानी आदि हो रही समस्या
- 200 मरीज तक रोजाना गर्मी से चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे
-1000 आसपास नए पर्चेे शनिवार को मेडिकल अस्पताल में बने

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गर्मी का प्रकोप बरकरार है। ऐसे में लोगों की गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई हैं। मेडिकल अस्पताल में रोजाना गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे 200 मरीज तक पहुंच रहे हैं।

जिले में गर्मी का सितम भी जारी है। गर्मी बढ़ने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में शनिवार को करीब एक हजार नए पर्चे बने। इनमें से करीब 200 मरीज तक गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़े। बाल रोग विभाग में डायरिया, बुखार के करीब 20 बच्चे तक, नेत्र रोग विभाग में 25 मरीज तक ड्राइनेस, कंजक्टिवाइटिस के पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा त्वचा विभाग में दाद, खुजली, दाने के करीब 35 मरीज आए। मनोरोग विभाग में करीब तनाव बढ़ने के करीब पांच मरीज पहुंचे। इसके अलावा मेडिसिन विभाग में सिर दर्द, सांस, डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, उल्टी, दस्त की समस्या के 70 के आसपास मरीज पहुंचे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी में बीमारियां लोगों को चपेट में ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के लिए अस्पतालों में बने कोल्ड वार रूम
स्वास्थ्य विभाग ने डिहाइड्रेशन से ग्रसित लोगों के लिए मेडिकल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में कोल्ड वार रूम बनाए हैं। मेडिकल अस्पताल में इमरजेंसी में कोल्ड वार रूम बनाया गया है। इसमें थर्मामीटर, ओआरएस, दवाई आदि की व्यवस्था है।


गर्मी में ऐसे करें बचाव
-थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें
-धूप में बाहर नहीं निकलें
-बाहर निकलते समय चेहर और सिर पर कपड़ा ढककर निकलें
-कटे-फटे फल और सब्जियां न खाएं
-बासी खाने का सेवन नहीं करें
-खरबूजा, तरबूज, खीरा जैसे रसदार फलों का सेवन करें

अस्पताल में गर्मी से बचाव के लिए पूरे संसाधन हैं। जनमानस थोड़ा सचेत रहें, ताकी गर्मी से बचाव किया जा सकें। पानी अधिक मात्रा में पीएं। धूप में बाहर कम निकलें। अस्पताल में दवाई की व्यवस्था है। जो मरीज आ रहे हैं, उन्हें धूप से बचाव की सलाह देने के साथ ही दवाई दी जा रही है। - डॉ. मनोज सेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed