{"_id":"5e29e6fb8ebc3e4adf77c577","slug":"heaps-of-dirt-in-the-villages-along-the-ganges-bijnor-news-mrt4654228151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे के गांवों में गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे के गांवों में गंदगी के ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा किनारे के गांवों में गंदगी के ढेर
गजरौला शिव(बिजनौर)। गंगा किनारे के गांवों में गंदगी के ढेर लोगों की मुसीबत बने हुए हैं। अधिकारियों का जोर केवल उन्हीं गांवों की सफाई पर है, जहां से गंगा यात्रा होकर गुजरेगी। अन्य गांवों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। सभी गांवों के रास्तों पर साफ सफाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लेकिन गजरौला शिव में ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है।
गांव गजरौला शिव के आसपास तीन ग्राम पंचायतों से हैं। तीनों के प्रधान भी अलग-अलग हैं। ग्रामीणों ने गांव के चारों रास्ते पर सड़क किनारे कूड़ियां डाल रखी हैं। घर के कचरे के साथ-साथ अपने पशुओं का गोबर भी सड़क किनारे ही डालते हैं। इन रास्तों की साफ सफाई नहीं की जाती है। जबकि गांव में विद्यालय के बच्चों द्वारा शिक्षकों के नेतृत्व में स्वच्छता रैली भी निकाली जाती है। जिसमें प्रधान से लेकर ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल शामिल होते हैं। लेकिन सड़क किनारे पड़ी गंदगी को देख कर भी यह कर्मचारी मुंह फेर लेते हैं। गांव के पूर्व प्रधान महेंद्रसिंह, ठाकुर सिंह, सरदार अमर सिंह, मोहम्मद यूसुफ, बब्बन खान, हाजी मकसूद आदि का कहना है कि गांव में तीन ग्राम पंचायत गजरौला शिव, मुकीमपुर धर्मसी, गजरौला अचपल हैं। शिकायत करने के बाद भी रास्तों पर पड़ी कुड़ियों को नहीं उठाया जा रहा है साफ सफाई के नाम पर आया पैसा कहां खर्च हुआ, किसी को जानकारी नहीं है।
स्कूल के गेट पर भी कूड़ी
गांव गजरौला अचपल में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मुख्य रास्ते पर गांव वालों द्वारा गंदगी कर कूड़ी डाली जा रही है। गणतंत्र दिवस पर सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण के लिए साफ सफाई की जा रही है। लेकिन विद्यालय के गेट पर पड़ी कूड़ी की ओर न तो शिक्षकों का ध्यान ही जाता है और न ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी का।