{"_id":"60e9e4848ebc3ecd026e9d98","slug":"health-workers-on-strike-for-two-hours-in-chc-samipur-nazibabad-news-mrt5467740191","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सीएचसी समीपुर में दो घंटे हड़ताल पर रहे स्वास्थ्यकर्मी
नजीबाबाद। स्थानांतरण नीति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी समीपुर केंद्र पर दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।
चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानांतरण नीति के विरोध में कामकाज ठप रखकर दूसरे दिन भी सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार स्थानांतरण के नाम पर स्वास्थ्य कर्मियों का मानसिक उत्पीड़न कर रही है। दूसरे दिन भी स्वास्थ्य कर्मी दो घंटे हड़ताल पर रहे।
विरोध प्रदर्शन में डॉ. शील कुमार, डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में मुख्य फार्मासिस्ट विजय प्रसाद, प्रदीप रावत, बृजेश कुमार, अंकित कुमार, अवनीश कुमार, सत्येंद्र कुमार, दीप चंद गुप्ता, नीतू कटारिया, चंद्रेश कुमारी सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। संवाद