फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health sub-center not built in 45 years

45 साल में भी नहीं बनी स्वास्थ्य उपकेंद्र की चहारदीवारी

Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Health sub-center not built in 45 years
45 साल में भी नहीं बनी स्वास्थ्य उपकेंद्र की चहारदीवारी
विज्ञापन

नींदडू़। विभाग की अनदेखी के कारण नींदडू़ के परिवार कल्याण उपकेंद्र की चहारदीवारी साढ़े चार दशक गुजरने के बाद भी नहीं बन पाई है। खस्ताहाल भवन में चलने वाला उपकेंद्र आधुनिक सुविधाओं से महरूम होने के कारण जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतर रहा है।
करीब 45 वर्ष पहले (1975) शिक्षाविद प्रधान एचआर चंदन के कार्यकाल में परिवार कल्याण उपकेंद्र की स्थापना की गई थी। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि 45 वर्ष बीतने के बावजूद भवन की चारदीवरी नहीं कराई जा सकी है। भवन में दो छोटे कमरे व एक हॉल कक्ष है। दो दरवाजे टूटे हैं तथा छत का पलस्तर गिरना शुरू हो गया है। टॉयलेट की स्थिति बहुत खराब होने के कारण इनका उपयोग नहीं किया जाता। प्रसव के लिए अलग से कक्ष नहीं है। एएनएम के बैठने वाले कक्ष में पर्दा डालकर पार्टीशन किया गया है। भवन की देखरेख नहीं होने के कारण लोग अपने पशु बांधने लगे हैं। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर चारदीवारी निर्माण के अलावा आम मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर के प्रभारी डा. मनीशराज शर्मा ने बताया कि मरीजों के चेकअप, जांच, दवाई व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए एक अतिरिक्त कक्ष बनाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डा. अंजलि की नियुक्ति हो चुकी है। टूटे दरवाजों व झड़े पलस्तर को ठीक कराने के साथ भवन की चारदीवारी कराने के लिए विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र पर टीकाकरण व प्रसव की सुविधा मौजूद
नींदडू़। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर दो एएनएम नियुक्त हैं। एएनएम रीना कुमारी बताती हैं कि हर महीने के पहले सोमवार को याकूब प्रधान की बैठक, दूसरे पर पंचायत घर, तीसरे पर महाबतपुर बीरू व चौथे सोमवार पर मनव्वरूल इस्लाम की बैठक पर विशेष टीकाकरण का आयोजन किया जाता है। महीने के प्रथम व दूसरे बुधवार को केंद्र पर, तीसरे को प्राथमिक विद्यालय प्रथम व चौथे बुधवार को डा. त्यागी के आवास पर विशेष टीकाकरण होता है। इसी तरह प्रत्येक शनिवार को पंचायत घर, दूसरे को शाही मसजिद, तीसरे को महाबतपुर बीरू में हीरा सिंह के यहां तथा चौथे शनिवार को शबनम आंगनबाड़ी के यहां टीके लगाए जाते हैं। मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार विभाग संबंधी अन्य कार्य एवं बैठकों के लिए आरक्षित हैं। एएनएम के अनुसार बच्चों को बीसीजी, खसरा, डीपीटी, पेंटा, रोटा, पीसीवी, एफआईपी, ओपीजी और 16 वर्ष की अवस्था पर पीडी का टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed