{"_id":"625f04a79491896210719c7b","slug":"health-of-55-roads-of-the-district-will-improve-bijnor-news-mrt5852084103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 55 सड़कों की सुधरेगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 55 सड़कों की सुधरेगी सेहत
विज्ञापन
जिले की 55 सड़कों की सुधरेगी सेहत
बिजनौर। गांव को शहर से जोड़ने वाली जिले की 55 सड़कों की सेहत सुधरने जा रही है। बरसात से पहले ही इन सड़कों की विशेष मरम्मत करते हुए बदहाली को दूर कर दिया जाएगा। निर्माण के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग बरसात से पहले इनकी मरम्मत कराने के मूड में हैं। वहीं 100 से अधिक सड़कों की मरम्मत की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई, जिनकी स्वीकृति मिलते ही टेंडर लगा दिए जाएंगे।
जनपद में 2238 ग्रामीण संपर्क मार्ग की देखरेख और मरम्मत का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के पास है। वहीं गन्ना विभाग और जिला पंचायत के पास भी 100 से अधिक सड़क हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों की भारी भरकम संख्या होने के कारण इनके मरम्मत पर भी अधिक बजट खर्च होता है। ऐसे में गांव की सड़क टूट जाए तो मरम्मत में भी देरी होती है। साल दर साल सड़क की मरम्मत लटक जाती है। हालांकि इस बार बड़े स्तर पर सड़कों की मरम्मत करने जा रहा है। बरसात से पहले ही जिले में 55 गांव को जोड़ रही सड़कों की मरम्मत होने जा रही है। निविदाएं जारी करते हुए इनके वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। इनमें बीस सड़क अकेले नजीबाबाद खंड की हैं, बाकी 25 सड़कों को लोक निर्माण विभाग खंड बिजनौर सुधरेगा। बाकी खंड धामपुर के हिस्से में हैं।
जुलाई तक बन जाएंगी सड़कें
तारकोल से बनने वाली सड़कों के लिए मार्च से लेकर जून तक का समय उपयुक्त होता है। बरसात में सड़कों को नहीं बनाया जा सकता है। बरसात लगते ही काली सड़कों के निर्माण बंद कर दिए जाते हैं। वहीं सर्दी के मौसम में 15 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में भी सड़क नहीं बनाई जाती। ऐसे में विभाग जुुलाई यानि बरसात से पहले सड़क बनाने की जल्दबाजी में है।
विज्ञापन
ग्रामीणों सड़कों पर एक नजर
खंड सड़क लंबाई
खंड धामपुर 602 972
खंड नजीबाबाद 517 984
खंड बिजनौर 1119 1957
25 ग्रामीण संपर्क मार्गो की विशेष मरम्मत बरसात से पहले करा दी जाएगी। इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी किए चा चुके हैं। बाकी सड़कों के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है।
- सुनील सागर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूूडी
क्षेत्र की 22 सड़कों पर मरम्मत का काम होना है। वहीं आगामी पांच वर्षों में सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कार्ययोजना बनाकर भेजी गई है। जैसे जैसे स्वीकृति मिलेगी, निर्माण कराते रहेंगे।
- ज्ञान प्रकाश, एई पीडब्ल्यूडी नजीबाबाद