{"_id":"69123487b8cd15506a01d6c7","slug":"health-department-will-conduct-door-to-door-x-rays-to-find-tb-patients-bijnor-news-c-27-1-bij1027-164857-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टीबी रोगी खोजने के लिए घर पहुंचकर एक्सरे करेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टीबी रोगी खोजने के लिए घर पहुंचकर एक्सरे करेगा स्वास्थ्य विभाग
Tue, 11 Nov 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीबी रोगियों खोज रही हैं। ऐसे में टीबी रोगियों की पुष्टि के लिए टीम घर पर ही मरीजों को एक्सरे करेगी। इसके लिए शासन स्तर से बिजनौर को तीन पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन भेजी जा रही हैं।
जिले में राजकीय टीबी चिकित्सालय के अलावा 22 टीबी यूनिटें भी कार्यरत हैं। जहां, टीबी जांच और इलाज का काम चल रहा है। ऐसे में पोर्टेबल एक्सरे मशीन टीबी अभियान में सहायक सिद्ध होगी। एआई आधारित पोर्टेबल एक्सरे मशीन से टीबी रोगी खोजने में मदद मिलेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि कार्यस्थल पर ही पोर्टेबल एक्सरे मशीन को ले जा सकेंगे। इससे रोग की पहचान और इलाज समय पर शुरू में मदद मिलेगी।
इन मशीनों का इस्तेमाल टीबी रोगियों के खोज अभियान (एक्टिव केस फाइंडिंग) के दौरान क्षेत्र में किया जाएगा। इसके अलावा टीबी रोग जांच को बेहतर करने के लिए जल्द ही कुछ ट्रू नॉट मशीनें भी भेजी जाएंगी। ये मशीनें टीबी की जांच में लगने वाले समय को कम करने और सटीक परिणाम देने में सहायक हैं।