{"_id":"62322e1a9938b82c4a050721","slug":"health-department-took-out-polio-awareness-rally-bijnor-news-mrt5807930198","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने निकाली पोलियो जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने निकाली पोलियो जागरुकता रैली
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 20 मार्च से पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू होगा। लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने की अपील की गई। रैली को सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल और एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिले में 20 से 25 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई है। यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर बाजार में भ्रमण के लिए गई। इस दौरान लगभग 30 रिक्शों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाउडस्पीकर व बैनर लगाए गए थे। इस अभियान के दौरान 541336 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 1236 लोगों की टीम बनाई गई है। यह टीम पहले दिन पोलियो बूथ पर दवा पिलाएगी। इसके बाद जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएगी। एसीएमओ डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि 20 से 25 मार्च तक जिले में पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सभी लोग अपने बच्चों को दवा जरूर पिलाएं।