{"_id":"647b82651ce3a5f6720b3525","slug":"health-department-team-raided-and-sealed-the-hospital-dhampur-news-c-32-1-smrt1025-1523-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर अस्पताल सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर अस्पताल सील किया
Sat, 03 Jun 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में अस्पताल को सील करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुहल्ला बंदूकचियान स्थित एक अस्पताल को सील कर दिया।
आरोप है कि इस अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ दो दिन पहले गांव पाडली मांडू निवासी रोहिताश सिंह सैनी ने परिजनों के साथ डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते थाने में हंगामा किया था। आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके भाई नरेश सैनी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने रिपोर्ट काम कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी देवी दत्त ने टीम के साथ संबंधित अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलें। अस्पताल का संचालन योग्य डॉक्टर द्वारा नहीं किया जा रहा था। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया ।