{"_id":"5e5ffb728ebc3eebbc69db9a","slug":"health-department-on-alert-mode-regarding-corona-bijnor-news-mrt4721954143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में कोरोना वायरस वार्ड।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
बिजनौर। देश में कोरोना की दस्तक के बाद से जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के हर सरकारी अस्पताल में एम-95 और ट्रिपल-3 लेयर वाले अच्छी क्वालिटी के मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं। सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किट भी उपलब्ध करा दी गई हैं। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह से तैयार है।
करीब दो माह से चीन के वुहान शहर में कोरोना ने कहर बरपा रखा है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा और आगरा में कुछ आशंकित मरीज मिलने के बाद बिजनौर जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। हालांकि जिले में एक भी केस कोरोना वायरस से पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा 11 प्राथमिक और 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। पूरी तरह से चिकित्सक और किट मौजूद हैं और क्वालिटी के मास्क भी उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड को कोरोना के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड में 20 बेड की व्यवस्था है।
जिले में 18 लोगों हो चुकी जांच, सभी निगेटिव
सीएमओ के मुताबिक जिले में चीन से और अन्य देशों से आने वाले 18 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई। सभी का नमूना लखनऊ के लिए भेजा गया था। जबकि 12 फरवरी की रात को एक मरीज को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सीएमओ ने बताया कि सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस की सेवा 24 घंटे उपलब्ध
102 एवं 108 एंबुलेंस के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सामंत ने बताया कि जिले में 102 सेवा की 31 और 108 की 33 एंबुलेंस हैं। इनमें से जिला अस्पताल में 102 की छह और 108 की तीन एंबुलेंस की सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले भर में 24 घंटे एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध है। कॉल करने के 20 मिनट के भीतर एंबुलेंस पहुंचेगी।