फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health department busy in preparations for Kanwar Yatra

Bijnor News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 08 Jul 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Health department busy in preparations for Kanwar Yatra
-कांवड़ मार्ग पर बनाए जाएंगे अस्थाई मेडिकल स्वास्थ्य पोस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ मार्गो पर तीन अस्थाई मेडिकल स्वास्थ्य पोस्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा अलग-अलग जगह एंबुलेंस की उपलब्ध रहेगी। शिवभक्त को परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होगी।

श्रावण मास का पहला सोमवार 22 जुलाई को है। जिसके चलते शिवभक्त हरिद्वार इससे पहले जाना शुरू होंगे। कांवड़ यात्रा की वजह से 19 अगस्त तक की पूरी तैयारी रहेगी। साथ ही चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय की शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। श्रावण कांवड़ मेला-2024 के मद्देनजर सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने एसीएमओ डाॅ. पीआर नायर को कांवड़ मेला का नोडल अधिकारी बनाया है। जबकि पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। इस दौरान कांवड़ मार्गो पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगे। इसके लिए नांगल, मोटा महादेव, भागूवाला अस्थाई मेडिकल स्वास्थ्य पोस्ट बनाए जाएंगे। जबकि धामपुर, नगीना सीएचसी पर हर समय चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक को कांवड़ यात्रा मार्ग पर कम से कम दो केमिस्टों को 24 घंटे अपनी दुकानों पर आवश्यक औषधियां उपलब्ध रखने को कहा गया है। वहीं मेडिकल शिविर के लिए चीफ फार्मासिस्ट को औषधि की किट तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। शिव भक्तों के लिए 24 घंटे दवाई उपलब्ध रहेगी। साथ ही एंबुलेंस को निर्धारित स्थान पर खड़ी रहेंगी। जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत रोगी को एंबुलेंस उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed