फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health and wellness centers of the district are not well

जिले में 91 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तो बने सक्रिय केवल 46

Sat, 05 Dec 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Health and wellness centers of the district are not well
बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिले के 91 उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तो बनाया गया, लेकिन अभी तक केवल 46 सेंटर पर ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की नियुक्ति हुई है। अन्य 45 केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। नियमानुसार वही सेंटर चालू माना जाता है, जहां शासन से सीएचओ की नियुक्ति हो जाती है।
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि दूरदराज एवं गांव देहात के लोगों को उनके क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इसके लिए सरकार की ओर से तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। शासन के निर्देश पर जनपद में कुल 373 उप स्वास्थ्य केंद्रों में से 91 को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। जनपद में कुल 11 ब्लॉक हैं। करीब दो साल पहले जनपद के हल्दौर और जलीलपुर ब्लॉक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाये गए थे। इसके अंतर्गत जलीलपुर और हल्दौर विकास खंडों में 15-15 और अन्य नौ ब्लॉकों में 61 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इनमें से 46 सेंटरों पर सीएचओ की पोस्टिंग की गई है। एसीएमओ डा. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से चयनित 91 उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित करने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। शीघ्र ही इन सभी पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------
ये उप स्वास्थ्य केंद्र बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नोडल अधिकारी डा. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक गांव रामजीवाला छकड़ा, नींदड, तिबड़ी, मिर्जापुर, राहु नंगली, महेश्वरी जट, फखनपुर, शादीपुर, भोजपुर, पाडला, दयालपुर आदि गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अफजलगढ़ ब्लॉक के छह सेंटर बने हेल्थ वेलनेस सेंटर
अफजलगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकास खंड क्षेत्र में छह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाये गए हैं, लेकिन केवल एक पर ही सीएचओ की नियुक्ति हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढ़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सर्वेश निराला के अनुसार अफजलगढ़ विकास खंड के गांव रामनगर ,रेहड़, नावका, कल्लूवाला, उदयपुर, शहजादपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। विभागीय स्तर पर केवल रामनगर केंद्र पर ही सीएचओ की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में छह अन्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव विभागीय अधिकारियों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर डिलिवरी, ब्लड प्रेशर, थायराइड, कैंसर की जांच समेत फैमिली प्लानिंग की जानकारी और टीकाकरण, स्क्रीनिंग व योगाभ्यास की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा इन केंद्रों पर दो बेड, लेबल टेबल, परीक्षण टेबल, आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। इसके पर सीएचओ तथा एएनएम 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed