Bijnor: हीट स्ट्रोक के चलते मुख्य आरक्षी की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर, परिवार में मचा कोहराम
Bijnor News : बिजनौर में हीट स्ट्रोक के चलते मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के रेहड़ में हीट स्ट्रोक के चलते अचानक तबीयत खराब होने से चालक मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने से मृतक के परिवार सहित पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों की मांग के मुताबिक, अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है।
जनपद बिजनौर के कस्बा रेहड़ थाने में तैनात चालक पद पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा की बृहस्पतिवार की शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। सहकर्मी पुलिस स्टाफ ने तत्काल राकेश शर्मा को 108 ऐंबुलेंस की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने राकेश शर्मा की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी ने बताया कि राकेश शर्मा को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचित किया। वहीं, शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान राकेश शर्मा की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, राकेश शर्मा की मौत का कारण हीट स्ट्रोक से होना बताया जा रहा है। राकेश शर्मा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
उधर, पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है। एसओ रेहड़ के मुताबिक, राकेश कुमार शर्मा जनपद रामपुर के कस्बा, थाना मिलक के निवासी थी, जो लगभग डेढ़ वर्ष से रेहड़ थाना में चालक के पद पर तैनात थे। राकेश कुमार शर्मा के निधन पर क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी