फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Head constable Rakesh Kumar Sharma died due to heat stroke in Bijnor

Bijnor: हीट स्ट्रोक के चलते मुख्य आरक्षी की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 31 May 2024 01:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 May 2024 01:40 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में हीट स्ट्रोक के चलते मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Head constable Rakesh Kumar Sharma died due to heat stroke in Bijnor
मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के रेहड़ में हीट स्ट्रोक के चलते अचानक तबीयत खराब होने से चालक मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने से मृतक के परिवार सहित पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों की मांग के मुताबिक, अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


जनपद बिजनौर के कस्बा रेहड़ थाने में तैनात चालक पद पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा की बृहस्पतिवार की शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। सहकर्मी पुलिस स्टाफ ने तत्काल राकेश शर्मा को 108 ऐंबुलेंस की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने राकेश शर्मा की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी ने बताया कि राकेश शर्मा को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचित किया। वहीं, शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान राकेश शर्मा की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, राकेश शर्मा की मौत का कारण हीट स्ट्रोक से होना बताया जा रहा है। राकेश शर्मा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

उधर, पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है। एसओ रेहड़ के मुताबिक, राकेश कुमार शर्मा जनपद रामपुर के कस्बा, थाना मिलक के निवासी थी, जो लगभग डेढ़ वर्ष से रेहड़ थाना में चालक के पद पर तैनात थे। राकेश कुमार शर्मा के निधन पर क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed