फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hay and dirt piled in medical colony

मेडिकल कॉलोनी में घास और गंदगी के लगे ढेर

Sun, 11 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hay and dirt piled in medical colony
मेडिकल कॉलोनी में घास और गंदगी के लगे ढेर
विज्ञापन

बिजनौर। मेडिकल कॉलोनी में गंदगी के ढेर लगे हैं और लंबी घास उग आई है। कॉलोनी में डेंगू के दस्तक देने के बाद भी साफ सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है। जिला अस्पताल परिसर में भी यही आलम है। इस पर बात जिलाधिकारी नाराजगी जता चुके हैं। इसके बावजूद अस्पताल परिसर और कॉलोनी में साफ सफाई के मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
लोगों को स्वास्थ्य की सौगात देने वाला महकमा फिलहाल खुद ही बीमार है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलोनी परिसर में गंदगी और लंबी घास उगने के कारण संक्रामक रोग फैल रहा है। दो दिन पूर्व ही कॉलोनी में डेंगू के दो रोगी मिले हैं और वहां पर अभी कई लोग बीमार हैं। इन दोनों मरीजों की एलाइजा टेस्ट में पुष्टि हुई थी। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कॉलोनी में जगह-जगह लंबी घास उगी है और नालियां भी अटी पड़ी हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी इस ओर न तो नगर पालिका ही रुख कर रही है और न ही स्वास्थ्य महकमा ध्यान दे रहा है। कॉलोनीवासियों में इस बात को लेकर डर है कि यदि हालात ये ही रहे तो कॉलोनी में संक्रामक बीमारी फैलाव और अधिक तेजी से होगा। सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद ने बताया कि समय समय पर जिला अस्पताल परिसर और कॉलोनी में साफ सफाई कराई जाती है। इस काम के लिए सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं। जहां तक नालियों का सवाल है तो वे फिर से सफाई करने के सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका नहीं देती बिल्कुल भी ध्यान
सीएमएस का आरोप है कि टैक्स लेने के बाद भी नगर पालिका साफ सफाई की ओर ध्यान नहीं देती। वर्तमान में हालत ये है कि नगर पालिका की ओर से कॉलोनी में रखवाए गए बड़े डस्टबिन टूटे पड़े हैं। कई बार नगर पालिका प्रशासन से लिखित और मौखिक रूप से इस मामले की शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। साफ सफाई संबंधी समस्या को लेकर वे डीएम की मीटिंग में भी नगर पालिका के चेयरमैन और ईओ से कह चुके हैं। डीएम के निर्देशित करने के बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed