कोरोना संक्रमण रोकथाम को हवन किया
अफजलगढ़। गांव भज्जावाला स्थित शांतिकुंज प्रज्ञा पीठ पर कोरोना की रोकथाम के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
रविवार को प्रज्ञापीठ भवन में मासिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श कर नए भवन निर्माण व अधूरी छत का कार्य पूरा कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिले में आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रस्तावित समंवय समिति में शामिल करने के लिए अफजलगढ़ विकास खंड से सतेंद्र सिंह का नाम भेजने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इससे पहले विधिवत पूजा अर्चना कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हवन यज्ञ किया गया। परिवार्जक हरिशंकर वर्मा ने यज्ञ कराया। इस अवसर पर हरिराज सिंह, जयप्रकाश, मुकेश, त्रिलोकचंद, महावीर सिंह, डोरी सिंह, कृपाल सिंह तथा मदनलाल सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।