{"_id":"577023344f1c1b691679a7d8","slug":"hats-off-to-the-brightest","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहारों को किया सलाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहारों को किया सलाम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
भुइयार समाज के छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भुइयार कर्मचारी संघर्ष समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। 275 छात्र छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पूूूूूजा वैंक्वेट हाल में छात्र छात्राओं के सम्मान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक कारखाना उप्र घनश्याम सिंह राजा ने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि अधीक्षक केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा शुल्क के पी सिंह ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र विनित कुमार, छात्रा शिवानी को पुरस्कार के रूप में साइकिल दी गई। हाई स्कूल के टॉॅपर छात्र विनित कुमार, जिनेंद्र पंवार, निशांत कुमार, छात्राओं में नीतू, प्रतीक्षा और अधिता को मुख्य अतिथ, विशिष्ट अतिथि के पी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली भुइयार, भुइयार सभा के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इसके अलावा अन्य मेधावी छात्र छात्राओं के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, डालचंद, मेहर सिंह ठेकेदार, ठेकेदार अनिल कुमार, राजाराम, गिरिराज सिंह,रघुवीर सिंह आदि ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में केशव शरण, खजान सिंह, तेजपाल सिंह, भोपाल सिंह, अतुल पंवार, मनुज प्रकाश भुइयार, वर्षा पंवार, अनिता रानी, पिंकी रानी, राम अवतार सिंह, कामेंद्र सिंह, डॉ. संजीव कुमार, ज्ञान सिंह, देशराज आदि ने बच्चों को पुरस्कार वितरण में सहयोग किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने संत कबीर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंत में समिति के संस्थापक मास्टर छतराम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह और मास्टर राधेश्याम ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता स्टेट बैंक से रिटायर्ड प्रबंधक डालचंद ने किया।