{"_id":"5b64a3a64f1c1be2588b4d2d","slug":"hatha-in-lathth-juban-anger-giving-to-give-away-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में लट्ठ, जुबां पर गुस्सा, मिल चलवाने के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में लट्ठ, जुबां पर गुस्सा, मिल चलवाने के लिए दिया धरना
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
हाथों में डंडे लेकर पंचायत में शामिल होने जाते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में वेव ग्रुप की बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल की मरम्मत न होने से गुस्साए किसानों ने भाकियू के बैनर तले वेव ग्रुप की शराब की मॉडल शॉप व चक्कर चौराहे स्थित शराब की दुकान पर तालाबंदी कर दी। किसानों ने लट्ठ लेकर भारी संख्या में कलक्ट्रेट में धावा बोलते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।शुक्रवार सुबह दस बजे किसान गन्ना समिति कार्यालय में इकट्ठा हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि अब मिल चलाने के लिए इन अधिकारियों की सिफारिश नहीं बल्कि किसान यूनियन का डंडा काम करेगा। किसान 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने डीएम कार्यालय पर तिरंगे के पास यूनियन का झंडा लगा दिया। इसके बाद कुछ किसानों को बिजनौर में नजीबाबाद रोड स्थित वेव ग्रुप की शराब की मॉडल शॉप पहुंचे और दुकान से ग्राहकों को निकालने लगे। वेव ग्रुप के शराब के गोदाम व ऑफिस इमलिया हाउस पर भी किसानों ने कब्जा कर लिया। किसानों की कोतवाल विजेंद्रपाल राणा से नोकझोंक हुई। चक्कर चौराहे पर स्थित शराब की दुकान की भी तालाबंदी की। करीब ढाई बजे एसपी सिटी दिनेश सिंह किसानों से वार्ता करने के लिए पहुंचे, लेकिन किसानों ने मिल की मरम्मत होने पर ही कलक्ट्रेट से जाने की बात कही। संचालन सुरपाल सिंह ने किया। राष्ट्रीय सलाहकार ओमपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यध धर्मवीर धनकड़, प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह, मंडल महासचिव अतुल कुमार, मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, धीर सिंह बालियान, विनोद कुमार, कुंवरपाल सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित
बिजनौर में वेव ग्रुप की शराब की दुकानों व गोदाम पर तालाबंदी से ग्रुप में हड़कंप मच गया। डीएम के कहने पर न जाने वाले अधिकारी किसानों से वार्ता करने पहुंच गए। बिजनौर मिल के जीएम इसरार अहमद व चांदपुर मिल के जीएम तेजवीर ढाका वार्ता में आए। दिगंबर सिंह ने बताया कि एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी दिनेश सिंह व डीसीओ यशपाल सिंह ने लिखित में दिया है कि दोनों मिलों का संचालन हर हाल में बाकी मिलों के साथ कराया जाएगा। एक ही तारीख में सभी मिलों के साथ मिल चलाई जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब पौने सात बजे स्थगित खत्म हुआ। दिगंबर सिंह के अनुसार मिलों की मरम्मत पर भी नजर रखी जाएगी।