फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Haryana's Ashok won wrestling in 40 seconds

40 सेकंड में हरियाणा के अशोक ने जीती कुश्ती

Wed, 11 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Haryana's Ashok won wrestling in 40 seconds
नजीबाबाद में दंगल के समापन में उपस्थित पहलवान। - फोटो : NAZIBABAD
40 सेकंड में हरियाणा के अशोक ने जीती कुश्ती
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। ग्राम पंचायत खैरुल्लापुर की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता मौसम के कारण एक दिन सीमित कर दी गई। पहले दिन शाम तक कुश्ती के रोमांचक मुकाबले हुए। दिल्ली से आए पहलवान मोनू और हरियाणा के अशोक के बीच रोमांचक मुकाबला देखने के लिए दर्शक उत्सुक रहे। अशोक पहलवान ने मात्र 40 सेकंड में ही मोनू को चित कर मुकाबला जीत लिया।

ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह एड. आरएस निराला, दीपक कुमार की देखरेख में गांव खैरुल्लापुर में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता को मौसम के कारण एक दिन ही सीमित कर दिया। कुरुक्षेत्र से आए रेफरी हरि सिंह पहलवान और उन्नाव के रेफरी चंदराम तिवारी की देखरेख में पहले दिन रोमांचक मुकाबले देर शाम तक चले। जल्दी कुश्ती समाप्त होने से दर्शक निराश रहे। जम्मू के पहलवान जावेद ने अंतिम दौर की कुश्ती में बिजनौर के अंकित चौधरी को पराजित किया। इससे पूर्व जावेद ने एक रोमांचक मुकाबले में सहारनपुर के मोहम्मद अली को पराजित किया। दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों के मुकाबले भी होने थे, लेकिन जनपद बिजनौर से एक ही ग्रुप की दो युवा महिला पहलवान भाग लेने पहुंचीं। अन्य महिला पहलवानों के न आने से क्षेत्रवासी महिला पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती देखने से वंचित रह गए। प्रतियोगिता आयोजक ग्राम प्रधान पति देवेंद्र सिंह एड. ने बताया कि रिमझिम फुहार और वर्षा के मौसम को देखते हुए दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता को एक दिवसीय कर समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed