{"_id":"645a935f394e93ed760e2ea4","slug":"haryana-became-champion-in-kayaking-canoeing-competition-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-2874-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में हरियाणा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में हरियाणा बना चैंपियन
Wed, 10 May 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 10 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेहड में पीली डैम पर इन्टर स्टेट ओपन कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने पाया दूसरा स्थान
- नौ राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
- 75 खिलाड़ियों ने कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/रेहड़। पीली बांध पर तीन दिवसीय इंटर स्टेट कैनो स्प्रींट प्रतियोगिता 2023 का समापन हुआ। इसमें हरियाणा तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, तीन कांस्य पदक और 43 अंक प्राप्तकर चैंपियन रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, तीन कांस्य पदक और 36 अंक पाकर द्वितीय स्थान पाया।
मंगलवार को इंटर स्टेट कैनो स्प्रींट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुभारंभ डीआईजी शलभ माथुर ने किया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों की काफी भीड़ उमड़ी। तीन दिवसीय कैनोइंग पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में गोवा एक स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक, तीन कांस्य पदक और 22 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। जबकि पंजाब ने दो स्वर्ण पदक जीतकर दूसरा स्थान पाया। वहीं, क्याकिंग पुरुष वर्ग में पंजाब एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, दो कांस्य पदक और 20 पाकर पहले स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और 19 अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
तीसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी-
के-1 (पुरुष वर्ग) 200 मीटर
शाहिल (हरियाणा)- प्रथम
कार्तिकेय तिवारी (उत्तर प्रदेश)- द्वितीय
बलविंदर सिंह (पंजाब)- तृतीय
के-1 (महिला वर्ग) 200 मीटर
पूजा (हरियाणा)- प्रथम
नंदनी (उत्तर प्रदेश)- द्वितीय
मुस्कान (मध्य प्रदेश)- तृतीय
के-2 (पुरुष वर्ग) 200 मीटर
अरुण कुमार निषाद, हिमांशु भारतीय (उत्तर प्रदेश)- प्रथम
बलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह (पंजाब)- द्वितीय
अभिमन्यु पटेल, अनु कुमार (गोवा)- तृतीय
सी-2 (पुरुष वर्ग) 200 मीटर
हरप्रीत कुमार, सतनाम सिंह (पंजाब)- प्रथम
हेमंत वर्मा, सुधीर कुमार (गोवा)- द्वितीय
भुवनेश्वर कुमार, अंकित कुमार (उत्तर प्रदेश)- तृतीय
इन राज्याें के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग-
-दिल्ली
-हरियाणा
-उत्तर प्रदेश
-पंजाब
-उत्तराखंड
-मध्यप्रदेश
-राजस्थान
-गोवा
-छत्तीसगढ़
कयाकिंग कैनाइंग खेल के लिए स्टेडियम में सिखाई जाएगी तैराकी
जिले में कयाकिंग कैनोइंग खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। गंगा बैराज पर भी प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। युवाओं को इस खेल के बारे में भी जागरूक करने की तैयारी है। जो खिलाड़ी इस खेल का प्रशिक्षण लेंगे, उन्हें सबसे पहले स्टेडियम के तरण ताल में तैराकी सिखाई जाएगी। इसके लिए जीवन रक्षक को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हर साल कराई जाएगी कयाकिंग कैनाेइंग प्रतियोगिता
जिले में इस बार पीली बांध पर पहली बार ही अंतरराज्यीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता आयोजित हुई है। यहां पानी की अच्छी उपलब्धता है। जिसके चलते अब हर साल कयाकिंग कैनोइंग की प्रतियोगिताएं कराने की तैयारी है। जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगी।
कयाकिंग कैनोइंग खेल के लिए खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता दूसरे खेलों की तरह ही हर साल आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के कैलेंडर में कयाकिंग कैनोइंग खेल को भी सम्मलित किया जाएगा। इस खेल को लेकर और अधिक संभावनाएं तलाशी जा रही हैं - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी
अंतरराष्ट्रीय स्तर की संभावनाएं : मंजू
पीलीबांध पर हरियाणा टीम के साथ पहुंची कोच मंजू ने कहा कि हम तमाम जगह प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हैं। हमारे कई खेल पांच फुट गहरे पानी में भी हो जाते हैं। पानी में होने वाली खेत प्रतियोगिताओं के लिए बड़ी जगह में रुका हुआ पानी होना जरूरी है। कई अन्य तरह की प्रतियोगिताओं के लिए ज्यादा पानी चाहिए। पीली बांध पर हर तरह का माहौल और पानी मिला। यहां पर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की जलक्रीड़ाएं भी हो सकती हैं। यहां पर अपार संभावनाएं दिख रही हैं।