फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harshit Singh of Gautam Buddha Nagar became champion

Bijnor News: गौतमबुद्ध नगर के हर्षित सिंह बने चैंपियन

Fri, 14 Jun 2024 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Harshit Singh of Gautam Buddha Nagar became champion
-डीएम ने 10 विजेताओं को ट्राफी और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

-प्रतियोगिता में 26 जिलों के 132 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में चल रही यूपी शतरंज प्रतियोगिता ओपन वर्ग का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के हर्षित सिंह यूपी चैंपियन बने। हर्षित सिंह आठ अंक पाकर टूर्नामेंट में पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम विजेताओं को ट्राफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यूपी शतरंज प्रतियोगिता ओपन वर्ग में 26 जिलों के 132 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पहली बार प्रदेश के किसी टूर्नामेंट में 76 रेटेड खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आगरा के संचय दुबे 7.5 अंक पाकर दूसरे, प्रयागराज के अर्णव अग्रवाल 7.5 अंक पाकर तीसरे, आगरा के श्रेयस सिंह चौथे और प्रयागराज के स्पर्श यादव ने पांचवा स्थान पाया। वहीं अनय अग्रवाल 5.5 अंक पाकर बिजनौर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। सर्वश्रेष्ठ चार खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, कानपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, सहारनपुर आदि जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग में शामिल हुए। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मनिका राघव ने तेरी मिट्टी में मर जावां गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में चीफ ऑर्बिटर लखनऊ के आनंद सिंह, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर आदित्य कुमार द्विवेदी, सतेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, गौरव गर्ग, ओंकार सिंह ऑर्बिटर रहे। इस मौके पर नितिन बालियान, अनंत पंवार, नूतन सिंह, पंकज सिंह, अतुल सिंह, तरुण गुप्ता, शुभम गौड़, मीनाक्षी चौधरी, मेघा गर्ग, प्रमिला चौधरी, सुरभि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed