फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Happy Holi: Roads, Streets and Chabarees

होली की मस्ती ः रंगों की बरसात से भीगीं सड़कें, गलियां और चौबारे

Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Happy Holi: Roads, Streets and Chabarees
धामपुर में आदर्श होली रंग जुलूस में रंगों से सराबोर करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में दुल्हैंडी के दिन सोमवार को आदर्श होली हवन समिति की ओर से नगर में भव्यता के साथ गीले रंग का जुलूस निकाला। मुसलिमों ने नगर में जुलूस का कई स्थानों पर फलों का वितरण कर स्वागत किया। 
विज्ञापन

जुुलूस का शुभारंभ धामपुर और नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अशोक राणा और लोकेंद्र सिंह चौहान ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर किया।
सोमवार को नागरिक राधा कृष्ण मंदिर पर एकत्र हुए। यहीं से आदर्श होली हवन समिति की ओर से होली पर गीले का रंग का जुलूस निकलता है। पहले पूजा-अर्चना हुई, जुलूस राधा कृष्णमंदिर से शुरू होकर नगर के सभी परंपरागत मार्गों से होता हुआ राधा कृष्ण मंदिर पर जाकर ही संपन्न होता है। 
विज्ञापन

फल चौक से मंदिर ठाकुरद्वारा वजरिया रंग समिति की ओर से निकलने वाले गीले रंग की गाड़ियां पीछे से जुलूस में शामिल हुईं। जुलूस करीब दो किमी लंबा था। जुलूस में एक गाड़ी में हवन होता चल रहा था। जुलूस में आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही है। ढोल की थाप पर अखाड़े के करतब दिखाते चल रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रालियों में हुलियारों ने रंग से भरे ड्रमों को  रखा था। इसमें हुलियारे प्रेशर की लंबी पिचकारियों से जुलूस को देखने का लुत्फ उठा रही महिलाओं और युवतियों को सराबोर करते चल रहे थे। महिलाओं ने जुलूस में शामिल लोगों पर मकान की छतों से बाल्टियों से जमकर रंग बरसाया। इस दौरान जुलूस का नगर में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में विशेषकर मुसलिमों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार ने अपने घर पर संतरों का वितरण किया। जुलूस में एक ही नारा- एक ही नाम , जय श्री राम- जय श्री राम। हर हर मोदी- घर घर मोदी के नारे लगाते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। जुुलूस में आदर्श होली हवन समिति के अध्यक्ष रवि चौधरी, डॉ. एनपी सिंह, राजू गुप्ता, महेंद्र धनौरिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल , नवीन, सभासद लाला लाजपतराय मुखिया, ऋषभ जैन, भूपेंद्र सैनी, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, रामबाबू सराफ, महेश डाबर, महंत पीयूष अग्रवाल, अनिल शर्मा सोम ठाकुर, संजीव शर्मा, डा. जितेंद्र कौशिक, जयगोपाल सक्सेना, डीएस चौहान, महेंद्र शर्मा मलवा, अरुण शर्मा अलवा, संजीव जैन, दीपक जैन, सुुनील गुप्ता आदि रहे।

वहीं बिजनौर में दुल्हैंडी पर नगर में रंग खेला गया। पुरानी तहसील से लेकर शास्त्री चौक तक रंग का जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवाओं में भारी उत्साह रहा और एक-दूसरे को जकर रंग और गुलाल लगाया।
दुल्हैंड़ी पर नगर में पुरानी तहसील से रंग का जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। जुलूस घंटाघर होते हुए, डाकघर चौराहे और नगर पालिका चौराहे पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए। यहां पर काफी संख्या में युवाओं ने भाजपा की टोपियां सिर पर सजा रखी थी। जुलूस में ढोल की थाप पर युवा खूब थिरके और रंग का जुलूस सिविल लाइन होते हुए शास्त्री चौराहे पर पहुंच कर समाप्त हुआ। यहां पर एक दूसरे से गले मिलकर हुरियारे अपने घरों के लिए रवाना हो गए। दूसरी ओर, गली मोहल्लों में भी रंग खेला गया। श्री राम के चौराहे पर परंपरागत रूप से होली पर रंग खेला गया। होली कमेटी ने यहां पर डीजे बजाया और कमेटी की ओर से रंग, गुलाल भी वितरित किया। मोहल्ला अचारजान, कुंवरबाल गोविंद, भाटान , नई बस्ती , पंजाबी कॉलोनी, आवास विकास, सिविल लाइन द्वितीय, आदर्शनगर, शंभुदयालपुरम, महादेवपुरम आदि कॉलोनियों, मोहल्ला चाहशीरी और रामलीला ग्राउंड में भी जमकर रंग बरसा। रंग खेलने में युवतियां व महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। 
युवतियों और महिलाओं ने भी एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। श्री शिव मंदिर बाबा लंगोटिया महाराज में मंदिर समिति ने होली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। समिति के संरक्षक दिलेराम पाल, अध्यक्ष अजय पाल भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति पर रंग चढ़ा कर रंगोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने  एक दूसरे को जमकर रंग लगाया।

स्योहारा में सामाजिक संस्था हेल्पलाइन सोसायटी ने होली मिलन समारोह आयोजित किया।  एक बैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महबूब हुसैन जैदी तथा संचालन मास्टर फहीम अहमद सिद्दीकी ने किया। रिंकू की व्यंगात्मक शैली में व्यक्ति और घटनाओं की वर्णन की सभी ने सराहना की। मुख्य अतिथि डा. विनीत देवरा ने कहा कि नगर में बहुसंख्यक मुस्लिम को बड़े भाई की भूमिका में रहना चाहिए। इस अवसर पर मेजर रईस चौधरी, एहसन, डा. वीरेंद्र कुमार पुष्पक, कान्ता प्रसाद पुष्पक, डा. राजबहादुर शर्मा, इकबाल रूमानी, रिंकू, सोसायटी संरक्षक डा. एचएस कालरा, अध्यक्ष सुहेल जफर आदि ने होली की मुबारकबाद देते हुए अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बब्बन ठेकेदार, डा. जावेद रशीद सिद्दीकी, डा. रिसालतुल्ला खान, नजम सिद्दीकी, सारिक जैदी, तुलाराम चन्द्रा, राजपाल सिंह प्रजापति सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उधर, बेगावाला क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में दुल्हैंडी पर जमकर रंग खेला गया। गांव बाकरपुरगढ़ी, खानजहांपुर बहादर, मुकीमपुर धारू, मुजफ्फरपुर केशो, चंदपुरा कॉलोनी, हेमराज कॉलोनी, मंडावली, मकसूदनपुर हफीज, तिमरपुर, इस्लामपुरदास आदि गांवों में जमकर रंग खेला गया। इन गांवों में ग्राम प्रधानों ने भी हुरियारों के साथ खूब रंग गुलाल उड़ाया। गजरौलाशिव क्षेत्र के गांव गजरौला अचपल, गजरौला शिव, यूसुफपुर हमीद आदि गांवों में शांतिपूर्वक ढंग से होली का पर्व मनाया गया। दुल्हैंडी पर गांवों में जमकर रंग खेला गया। बच्चे, बूढ़े जवान सभी होली के रंग में रंगे रहे।

अफजलगढ़ में होली का त्योहार क्षेत्र में धूमधाम से आपसी भाईचारे के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। होली के पर्व पर 98 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल  लगाकर हर्षोल्लास से होली मनाई गई। नगर में होली का जुलूस निकाला गया। 
जुलूस में हुरियारे ढोल नगाड़ों और डीजे की थाप पर थिरके और जमकर गुलाल  उड़ाया। जुलूस मुहल्ला चिरंजीलाल, किला, गौहर अली खां, चौक बाजार, मेन बाजार, सब्जी मंडी  होता हुआ बस स्टैंड, बिजलीघर और थाने पर पहुंचाकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, विमल गुप्ता, रवि कर्णवाल, नितिन, सौरभ, मोनू माहेश्वरी,  निर्मल सिंह, आकाश, अंकित, अनु राणा, निखिल, निदेश, जितेंद्र, भीम सिंह, आदित्य, देवराज  रहे। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। उधर, रेहड़ और कासमपुरगढ़ी क्षेत्र में भी होली धूमधाम से मनाई गई। गांव नावका और हर्रायवाला में परंपरागत ढंग से होली की आग निकाली गई।

धामपुर में सुनारों वाले शिव मंदिर में महिलाओं ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। ढोलक की थाप पर नाच गाकर समा बांध दिया। दीपमाला ने होली गीत ब्रज में होली मेरे रसिया। उमा वर्मा ने बिहारी मेरा घर ब्रज में बना दें। मिथलेश वर्मा ने मैं होली कैसे खेलूं कान्हा के संग। कार्यक्रम में सुमित्रा देवी, माया वर्मा, सुमन वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, नमिता वर्मा, सरिता सौनी, अनिता, रेनु भारद्वाज, सुधा विश्नोई, कमला भटनागर रही। उधर, बरुकी और शादीपुर में रंग का जुलूस निकाला गया। युवाओं, बुजुर्गों ने होली गीत गाते हुए जुलूस निकाला। ग्राम शादीपुर में शाम को आकर्षक झांकियां निकाली गईं। दो दर्जन झांकियां गांव के गली मोहल्लों से होती हुई देव स्थान पर संपन्न हुईं। इस दौरान चंद्रभान सिंह, वीर सिंह, नरेंद्र भुइयार, विपिन कुमार, मूला सिंह पाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed