फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Happiness in candidates by increasing the post of teachers

शिक्षकों के पद बढ़ने से अभ्यर्थियों में खुशी

Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Happiness in candidates by increasing the post of teachers
शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग के लिए सूची देखते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  परिषदीय स्कूलों में चल रही शिक्षकों की भर्ती में जिले में 140 पद बढ़ने से अभ्यर्थियों के चेहरे खिले हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में तीसरे दिन भी काउंसलिंग की गई। अब तक 775 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई गई है। शेष अभ्यर्थियों को चार सितंबर को भी काउंसलिंग कराने का अंतिम मौका मिला है।  
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 635 पदों की सूची भेजी थी। रविवार शाम शासन ने 140 अभ्यर्थियों की एक और सूची भेज दी। शासन से आई दूसरी सूची से जिले में शिक्षकों के 775 पद हो गए हैं। सहायक अध्यापकों के पद बढ़ने से अभ्यर्थियों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में काउंसलिंग में प्रतिभाग करने आए अभ्यर्थियों ने शासन से आई सूची को देखा। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक रविवार तक 619 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी। सोमवार तक 750 अभ्यर्थी काउंसलिंग करा चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में है तथा अभी तक वह काउंसलिंग नहीं करा पाए हैं, वह चार सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में उपस्थित होकर काउंसलिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सितंबर को ही दिव्यांग शिक्षकों, महिला शिक्षिकाओं के स्कूल आवंटन के लिए विकल्प पत्र भरे जाएंगे। इसके लिए चयन समिति के सम्मुख उपस्थिति होकर विकल्प पत्र भर सकेंगे। काउंसलिंग के तीसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, शिक्षक धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, नीरज गुप्ता, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed