फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Handicraft businessman Ishtiaq Ahmed passes away

Bijnor News: हैंडीक्राफ्ट कारोबारी इश्तियाक अहमद का निधन

Mon, 16 Mar 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Handicraft businessman Ishtiaq Ahmed passes away
नगीना। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं प्रमुख हैंडीक्राफ्ट निर्यात कारोबारी इश्तियाक अहमद उर्फ बाबू भाई का शनिवार की रात्रि हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। नगर के मोहल्ला लाल सराय में गन्ना समिति मार्ग पर रहने वाले इश्तियाक अहमद उर्फ बाबू भाई का आजाद काॅलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में हैंडीक्राफ्ट का बड़ा कारखाना है। पिछले कई दशकों से उनकी गिनती हैंडीक्राफ्ट के प्रमुख निर्यातकों में होती रही है। उन्होंने कांग्रेस नगर अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व भी निभाया था। रविवार दोपहर नहटौर मार्ग स्थित कब्रिस्तान में उनके शव को सुपुर्दे खाक किया गया। सेवानिवृत आईएएस आरके सिंह,चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील, चेयरपर्सन के पुत्र शेख सहराज खलील, नगीना डेवलपमेंट हैंडीक्राफ्ट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद अली मुल्तानी, जुल्फिकार आलम, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती ओवैस अकरम, खुर्शीद अहमद कुरैशी, शिक्षाविद परवेज आदिल माही, शेख जमशेद, अरशद प्रिंस, आफताब मुल्तानी, अफजाल कुरैशी, रईस अहमद कुरैशी, काजी अरशद मसूद आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed