फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Half in village Rajarampur Night crocodile

गांव राजारामपुर में आधी रात को घुसा मगरमच्छ

Mon, 08 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 08 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Half in village Rajarampur Night crocodile
राजारामपुर के लोगों द्वारा बांस में बांधा गया मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गंगा किनारे बसे गांव राजारामपुर में शनिवार रात मगरमच्छ घुस आया। गांव में मगरमच्छ को देखकर अफरा-तफरी फैल गई। गांववालों ने पुलिस की मदद से किसी तरह मगरमच्छ को पकड़ा और वापस गंगा में छोड़ा।
विज्ञापन


सुरेश कुमार रात करीब 12 बजे कुत्तों के भौंकने पर गांव के बाहर पहुंचे तो मगरमच्छ देखा। कुत्तों ने उसको घेर रखा था। सुरेश ने शोर मचाया तो काफी ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी तो उन्होंने सुबह आने की बात कहकर टाल दिया। इस बीच मगरमच्छ गांव के ही एक मकान में घूस गया। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। दरोगा सुभाष सिंह, सिपाही सचिन कुमार व हरेंद्र रात करीब एक बजे पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को एक डंडे से रस्सी से बांध दिया। सुबह करीब पांच बजे मगरमच्छ को किनारे पर ले जाकर गंगा में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed