फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hafiz schools not afford to ignore public interests

जनहितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं ः हाफिज

Tue, 01 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद  में  राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून जनहितों की सुरक्षा के लिए है। जनहितों की अनदेखी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ इसका दुरुपयोग करने वाले लोग भी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

नजीबाबाद पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने लोनिवि निरीक्षण भवन में मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी को आरटीआई से लाभ मिला है। अब अधिकारी सचेत और खौफजदा है। आम आदमी के कार्य अब तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसूचना अधिकारियों को अपने कार्यालय के बाहर नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर लिखकर सार्वजनिक करने और सूचना का अधिकार में अपील करने वाले व्यक्ति को तीस दिन के भीतर सूचना देने के लिए कहा गया है। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार का दुरुपयोग करने वालों पर भी पैनी नजर है। जिला बिजनौर में ऐसे दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही जनसूचना अधिकार की अवहेलना करने वालों पर 25 हजार रुपये आर्थिक दंड वसूला जा रहा है। राज्य सूचना आयुक्त ने उत्तर प्रदेश में 45 हजार सूचनाएं लंबित होने की जानकारी देते हुए स्थिति पर चिंता व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed