फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   hadse mein khatm hui chaar jindigiyan

हादसों में खत्म हुईं चार जिंदगियां

Tue, 03 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
hadse mein khatm hui chaar jindigiyan
स्योहारा में बस की चपेट में व्यक्ति की मौत के उसके शव को देखती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। इसके अलावा एक अन्य हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार दिलाया।
विज्ञापन

नहटौर में गांव मिलक मुकीमपुर निवासी फरीद अहमद (38) नहटौर नूरपुर बाईपास स्थित कपड़े की फैक्ट्री में कार्य करता है।सोमवार देर शाम फरीद अहमद साइकिल से अपने गांव जा रहा था। 
विज्ञापन

नहटौर धामपुर मार्ग पर गांव कश्मीरी के पास गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले ने चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बिजनौर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मिल के अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टर ट्रालों को बंद कराने की मांग की। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्योहारा में चांदपुर निवासी शारिक और शादाब बाइक से स्योहारा एक शादी में शिरकत करने आ रहे थे। गांव सड़कडी की नहर के पास पीछे से आ रही प्राइवेट  बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक दूर तक बस के साथ घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार चांदपुर निवासी 23 वर्षीय शारिक का सिर बस के पहिये से बुरी तरह कुचल गया । उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल को  चिकित्सा के लिए मुरादाबाद भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। शेरकोट में गांव कंदला निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसका भाई सुरेंद्र उर्फ भोलू (30) अपने साथी ऋषिपाल के साथ बाइक से शेरकोट से देर रात घर लौट रहा था, तो उनकी बाइक गांव के पास असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में सुरेंद्र उर्फ भोलू की मौके पर मौत हो गई, जबकि ऋषिपाल घायल है।

उधर, गांव भनेड़ा में गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए युवक की मौत हो गई है। नजीबाबाद के गांव कल्हेड़ी निवासी चंद्र किरण (23) गांव से सोमवार दोपहर किरतपुर के गांव स्वाहेड़ी में बहन नीता के पास जा रहा था। 

चंद्र किरण की बाइक किरतपुर के गांव भनेड़ा में गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed