{"_id":"61e82c23209f890df9395277","slug":"gurugram-health-team-have-raided-in-ultrasound-center-in-bijnor-and-three-people-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: गुरुग्राम की टीम का अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, मौके से तीन लोग हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: गुरुग्राम की टीम का अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, मौके से तीन लोग हिरासत में, पूछताछ जारी
Wed, 19 Jan 2022 08:50 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:50 PM IST
सार
हरियाणा की टीम ने बिजनौर के एक एल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा है। टीम ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं टीम ने मौके एक एक अल्ट्रासाउंड मशीन और 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बिजनौर में छापा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम की टीम ने बिजनौर के चांदपुर में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। इसमें लिंग परीक्षण करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा के गुरुग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि एक सिविल सर्जन से सूचना मिली कि गुरुग्राम का एक व्यक्ति महिलाओं को चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव सकतलपुर मिलक में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले जाकर लिंग परीक्षण कराता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कमाल की बात: करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन, शपथ पत्र में ऐसे दर्शाया अपनी संपत्ति का ब्योरा
विज्ञापन
इस पर सिविल सर्जन ने एक टीम गठित की। टीम के साथ एक महिला को सेंटर पर जांच के लिए भेजा गया। टीम ने लिंग परीक्षण करते हुए पकड़ा। इस पर पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी
बताया जा रहा है कि लिंग परीक्षण के लिए 20 हजार रुपये तय हुए थे। मौके से एक अल्ट्रासाउंड मशीन और 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। टीम में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. हिमांशु, डॉ. दिपांशु, डॉ. सुनीता यादव सहित अन्य शामिल रहे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी जांच जारी है।