{"_id":"5dcaeef98ebc3e5b10029c63","slug":"guru-nanak-dev-celebrated-with-light-of-joy-bijnor-news-mrt45324867","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन

नगीना। श्री गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाशोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश पर्व के मौके पर सिख समाज के लोगों, महिलाओं व बच्चों ने सुबह प्रभातफेरी निकाली। एसडीएम कंपाउंड के पास स्थित गुरुद्वारा संत सभा में शबद-कीर्तन व अखंड पाठ का आयोजन किया गया।
श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व गुरुद्वारा संत सभा में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व दो नवंबर से प्रतिदिन नगर के मुख्य मार्गों पर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह गुरुग्रन्थ साहिब के अखंड पाठ के बाद शबद कीर्तन आयोजित किया गया। बाबा उधम सिंह ने सिख इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। नगर व आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अरदास के बाद लंगर का प्रसाद चखा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अर्चना सिंह, ज्ञानी कृष्ण सिंह, तारा सिंह, प्रधान केवलपाल सिंह, बाबा उधम सिंह, सरदार योद्धवीर सिंह, अमित सचदेवा, सरदार गुरदयाल सिंह, शमशेर सिंह प्रचारक, बख्शीश सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।