फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guru Gobind Singh's birth anniversary in Noorpur

‘अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे’

Wed, 20 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's birth anniversary in Noorpur
हल्दौर के गांव पैजनियां के गुरुद्वारा में लंगर करते सिख संगत। - फोटो : BIJNOR
‘अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे’
विज्ञापन

नूरपुर/राजा का ताजपुर। सरबंशदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह को बैंड बाजों व धार्मिक झांकियों के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारे में गुरुबाणी कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें रागी जत्थों की ओर से गुरुबाणी कीर्तन किया गया। सेवादारों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
पटियाला से पहुंचे गुरु नानकदेव जी के वंशज रागी इंद्रजीत सिंह व हजूरी रागी ज्ञानी अरविंदर सिंह ने संगत को गुरुबाणी से निहाल किया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा, बीबी भजनकौर, सतपाल सिंह आदि सेवादारों को गुरुद्वारा प्रधान राजेंद्र सिंह प्रिंस ने सरोपा देकर सम्मानित किया। संचालन प्रेम सिंह, देवेंद्र सिंह बेदी ने किया।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें गुरुद्वारा प्रधान कमलजीत सिंह नूर, प्रभजोत सिंह बादल ने शब्द जिन प्रेम कियो तिन ही प्रभु पायो, देह शिवा बर मोहे एह, शुभ कर्मन ते कबहूं न टैरो। अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे का गायन किया। सुरेश सैनी, अशोक कुमार त्यागी, धर्मावतार वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सतेंद्र कुमार आर्य, राजेंद्र सिंह, गौरव शर्मा आदि ने प्रभातफेरी का सत्कार किया। अमरजीत सिंह सुहाना, सतवेंद्र सिंह गुजराल, गुरुदयाल सिंह, हरजीत सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, गुरुप्रीत सिंह, शुभदीप सिंह, रमनदीप सिंह, आकाश सिंह, हरवेंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु की महिमा का किया बखान
हल्दौर। गांव पैजनिया के गुरुद्वारे में गुरुबाणी का पाठ किया गया। महिलाओं ने गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारे के ज्ञानी गुरनाम सिंह ने गोबिंद सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह अमित, सेक्रेट्री नरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह काले, मलखान सिंह, सरवन सिंह बेचैन, भूपेंद्र सिंह, राशि, सोनू सिंह, राजेंद्र सिंह खन्ना, सेक्रेट्री नरेंद्र सिंह, टिंकल सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं गांव खासपुरा में शबद कीर्तन गान से सिख संगत को निहाल किया। ज्ञानी परमजीत सिंह ने हाजिरी लगाई। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार सतपाल सिंह, शिक्षाविद प्रधानाचार्य सरदार जोगिंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह नीटू, हरदयाल सिंह, हरमेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, जोगिंदर सिंह सुहाना, हरजीत सिंह सालसा आदि मौजूद रहे। वहीं, जीएसएन पब्लिक स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई गई। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या नीता राजपूत ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंधक रघुराज सिंह नागर, अरुण डबास, जितेंद्र सिंह, विकास तेजयान, पुष्पेंद्र कुमार, प्रभाकर सिंह, विशाल चाहल, स्वाति पाराशर, प्रियंका सिंह, शिवांगी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed