फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guna city, celebrating celebration of slogans of 'Bharat Mata Ki Jai'

‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा नगर, मना जश्न

Wed, 27 Feb 2019 12:20 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 27 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Guna city, celebrating celebration of slogans of 'Bharat Mata Ki Jai'
पाकिस्तान पर हमले के बाद जश्न मनाते भारतीय हिंदू स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भारतीय वायु सेना के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करने से कई संगठनों ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। इसे पुलवामा हमले का बदला बताया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लोगों से किया वादा पूरा किया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने वायु सेना की कार्रवाई पर एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। नगर पालिका चौराहे व अनाज मंडी में भारतमाता की जय, वंदे मातरम, देश के अमर शहीदों की जय के जयकारों से नगर गूंज उठा।
विज्ञापन

भारतीय हिंदू स्वाभिमान मंच ने भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की कार्रवाई पर सराहना की। मंच के कार्यकर्ता नगर पालिका चौराहों पर एकत्रित हुए तथा ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब नाचे। मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वायुसेना के जवानों ने पुलवामा हमले का बदला लिया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत शर्मा, विनीत राजपूत, विजय गौड़, प्रशांत भारद्वाज, राहुल राजपूत, पंडित विनोद गोस्वामी, श्याम कुमार, सचिन तोमर, सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, अनाज मंडी व सब्जी मंडी में व्यापारियों ने वायुसेना की कार्रवाई को देश हित में बताया। व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर इसे देश की जीत बताया। इस मौके पर सुशील जिंदल सुमित भाटिया, बॉबी, नीरज विश्नोई, निखिल अग्रवाल, भाजपा नेत्री हरजिंदर कौर, नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विहिप व बजरंग दल ने नगर पालिका पर एकत्रित होकर भारतमाता की जय के नारे लगाए एवं   मिष्ठान वितरण कर खुशी मानते हुए सेना का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विहिप के विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए कायरता पूर्ण हमले के बाद प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को चेताया था। रामपाल सिंह अनिल चौधरी शर्मा दीपक चौहान अभिनव अरविंद नेमपाल विपुल मनोज सुनील वर्मा शाहिद सारांश हितेश तुली संजीव वर्मा पीयूष मित्तल राहुल राजपूत संजीव चौधरी आशीष जितेंद्र चौधरी नरेंद्र मंगल सिंह एकांश अनुराग आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर, हिंदू युवा सेना ने आतंकियों पर की गई कार्रवाई को सराहा है। राष्ट्रीय लेखाकार मुन्नू मल वर्मा व नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि आतंकी कैंप नष्ट होने     से आतंकवाद पर नकेल कसी जाएगी। बैठक में राजू सिंह, विनय, प्रिंस, मुकेश, रामपाल, कमल ,  नीरज आदि मौजूद रहे।

सेना की कार्रवाई को सराहा
स्योहारा/बरुकी में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को पुलवामा हमले का मुंहतोड़ जवाब देने पर व्यापार मंडल ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष व प्रदेश संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार वर्मा ने  पूरे बाजार में मिठाई बांटते कर लोगो का मुंह मीठा कराया। उन्होंने आगे कहा की आज पूरा देश सेना पर गर्व कर रहा है। आज के दिन हमारे लिए शौर्य दिवस जैसा है। शोभित वर्मा, मोहित वर्मा, आलोक वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, अक्षय वर्मा, अमित कुमार, विवेक कुमार, अरुण जैन, किशन लाल अरोड़ा आदि रहे। बरुकी में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। बरुकी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अंकुर चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा जैश-ए मोहम्मद के आतंकी ट्रेनिंग सेंटर ध्वस्त कर आतंकियों और उनके सरपरस्त पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कार्यक्रम में शिवकुमार कश्यप, रावेंद्र सिंह, आकाश गोयल, भरत सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

हमले पर जश्न मनाया
अफजलगढ़/कादराबाद में भाजपाइयों ने वायु सेना के जवानों की सराहना की। नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भीम सिंह रावत, लव अग्रवाल, मनीष महेश्वरी, निक्की वर्मा, शिव शर्मा, राजूल गुप्ता,   बॉबी कौशिक, मुकेश रावत आदि रहे। गांव कादराबाद में लोगों ने शिव मंदिर पर एकत्रित होकर   एक-दूसरे को गले मिलकर मिठाई बांटी। गांव विजयनगर, कादराबाद स्थित भूतपूर्व सैनिकों ने जश्न मनाया। वहीं, रेहड़ के बादीगढ़ चौराहे पर मंडल सचिव रमेशचंद शेखावत के आवास पर आयोजित बैठक में भी जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कौशिक ने कहा कि किसान आखिरी दम तक सरकार के साथ खड़े रहेंगे। बैठक में पुखराज सिंह, बलवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सरदार भगवंत सिंह आदि रहे।

नगर में गूंजे देशभक्ति के नारे
हल्दौर में पुलवामा में भारतीय सैनिकों की मौत का बदला लेते हुए      वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर तमाम आतंकी कैंप ध्वस्त करने व आतंकवादी मार गिराने की सूचना मिलने पर मंगलवार भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों में खुशी का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाए।  इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाभ खिलाकर खुशी का   इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, राजकुमार हनी, अनिल सिंह, नानक प्रजाति, रेशव रस्तोगी आदि रहे। मोहल्ला खेड़ा में क्षत्रिय समाज की बैठक में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की सराहना की। क्षत्रिय समाज की बैठक महावीर सिंह के आवास पर हुई। प्रमोद चौहान, डाक्टर चंचल सिंह, डाक्टर महिपाल, संजय सिंह, प्रमोद कुमार भोले, टीकम सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, जितेंद्र सिंह, रेशु चौहान और   दिलावर सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन सुरेंद्रपाल सिंह ने किया। शहीद स्मारक के निकट भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर किए हमलों पर खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी छोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर ममता रस्तौगी, बिट्टू गोस्वामी, अनिता शर्मा, शाश्वत रस्तौगी, पवन चौहान और दिवाकर रस्तौगी आदि रहे। गांव पैजनियां, खासपुरा, अम्हेड़ा, नांगलजट, लाड़नपुर, नवादा तुल्ला, बिसाठ, वाजिदपुर, कूकड़ा इस्लामपचुर, तहारपुर मदद इमाम,   करनपुर गावड़ी आदि गांवों में पटाखे छोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सेना की इस बहादुरी की सराहना की।

मिठाई बांट मनाई खुशी
हीमपुरदीपा/नजीबाबाद में हीमपुरदीपा गांव में मंगलवार को  सर्वसमाज के लोगों व भाजपाइयों ने वायु सेना द्वारा पाकिस्तान मे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किये हमले से खुश होकर मिठाईयां बांटी।    सभी लोगों ने मोदी सरकार के इस कार्य  को सराहनीय कदम बताया।    मौके पर समित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, तरुण गुप्ता, विनोद आर्य, सौरभ पंडित आदि मौजूद रहे। नजीबाबाद की नजीबुद्दौला मार्केट के कारोबारियों ने   मिठाई बांटकर खुशी मनाई। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर    आतंकी ठिकानों पर मंगलवार की तड़के की गई बमबारी की कार्रवाई का सबने स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, महामंत्री पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व में उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बड़ी कार्रवाई के माध्यम से दुनिया को यह संदेश दिया है। उधर, नजीबुद्दौला मार्केट के कारोबारियों नईम टाटा, जीशान नजीबाबादी, शेर आलम, मोनू राजपूत, यादराम, बाबी पाल, शुएब अली, कमर, राशिद ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

लोगों ने वायु सेना का बढ़ाया उत्साह

अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर। पुलवामा में भारतीय सैनिकों की मौत का बदला लेते हुए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर तमाम आतंकी कैंप ध्वस्त करने व आतंकवादी मार गिराने की सूचना मिलने पर मंगलवार भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों में खुशी का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ-साथ सेना के बहादुर जवानों द्वारा हमले की सराहना की गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, राजकुमार हनी, अनिल सिंह, नानक प्रजापति, शरद रस्तोगी देवेंद्र सिंह आदि रहे।

वहीं, सोमवार की देर शाम करीब सात बजे गांव पैजनियां के पूर्व ग्राम प्रधान मुन्नालाल सैनी के आवास पर पहुंचे भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी का स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में मारे गए सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान योजना,    उज्ज्वला योजना  आदि योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को उसका वास्तविक हक दिलाने का भरसक प्रयास किया है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष करन सिंह सैनी, पिछड़ा वर्ग के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैनी, सुनील सैनी, नरेश भाटी, मनोज कुमार,    रमेश सैनी, ओमप्रकाश रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed