फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar's attack on a young man sitting on a bike

Bijnor News: बाइक पर बैठे युवक पर गुलदार का हमला

Thu, 22 Aug 2024 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Guldar's attack on a young man sitting on a bike
हल्दौर/पैजनिया। गांव शफीपुर नंगली की नहर के समीप बाइक के पीछे बैठे एक युवक को गुलदार ने हमला कर मामूली रूप से घायल कर दिया। वहीं, गांव छजुपुरा के जंगल में गुलदार ने निवाला बना लिया।
विज्ञापन

गांव शफीपुर नंगली निवासी गौरव कुमार बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक से हल्दौर से लौट रहा था। उसकी बाइक के पीछे गांव का मनीष कुमार बैठा था। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने हमला कर मनीष को मामूली रूप घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। वहीं, बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर स्थित गांव छजुपुरा सादात के निकट एक ढाबे के पीछे गुलदार ने एक निराश्रित पशु को निवाला बना लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की। वहीं इसी गांव के ओमप्रकाश सिंह के पुत्र अजय कुमार पर गुलदार ने हमले करने का प्रयास किया। युवक ने शोर मचाकर घर में घुसकर अपनी जान बचाई। गांव जैनुलआबदीनपुर में अंकित की मौत पर उसके रिश्तेदार आए हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार निकट ही स्थित जंगल लघुशंका के दौरान गांव बल्ला शेरपुर निवासी जोनी, शादीपुर मिलक निवासी जयप्रकाश व चंद्रपाल सिंह के पीछे गुलदार दौड़ पड़ा। मौके पर पहुंचे लोगों ने शोर मचाकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed