{"_id":"64481e08e67e27c157070869","slug":"guldar-took-away-a-five-year-old-girl-dead-body-found-in-the-forest-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-2176-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पांच साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पांच साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिली लाश
Wed, 26 Apr 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ मैं गुलदार के हमले में बच्ची की मौत के बाद विलाप करते परिजन
रेहड़ (बिजनौर)। गांव जाब्तानगर के मुस्सेपुर में गुलदार ने पांच साल की बच्ची को मार डाला। घटना से बालिका के परिजनों के कोहराम मचा है। गुस्साए परिजनों ने बादीगढ़ चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव जाब्तानगर के मौजा मुस्सेपुर निवासी टेकचंद सैनी ने बताया कि मौजा मुस्सेपुर में तीन-चार लोगों के मकान हैं। समीप ही खेत हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे परिजन खाना खाने की तैयारी में लगे थे, तभी अचानक बिजली चली गई। इसी बीच पहले से ही घात लगाए बैठा गुलदार खेतों से निकलकर घर में घुस गया और उसकी पांच वर्षीय पुत्री खुशी को उठा ले गया।
शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र होकर लाठी डंडे लेकर बच्ची की तलाश में निकले। लगभग आधा घंटे बाद बच्ची का शव निकट ही चेतराम सिंह के गन्ने के खेत में मिला। घटना से गुस्साए दर्जनों ग्रामीण बच्ची का शव लेकर बादीगढ़ चौराहे पर पहुंच गए। ग्रामीणों के आने की खबर मिलते ही सीओ अफजलगढ़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत कर दिया। जिसके बाद लोग अपने घरों को चले गए। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।