फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar shows up in Ratanpur, villagers are scared

रतनपुर में गुलदार दिखा, ग्रामीण भयभीत

Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Guldar shows up in Ratanpur, villagers are scared
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव रतनपुर के खेत में गुलदार के पैर के निशान। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। गांव रतनपुर में आबादी के बीच गुलदार आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर खेतों में गुलदार के पैर के निशान देखे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शाहजहांपुर रोशन के मौजा रतनपुर के ग्रामीण काफी समय से मादा गुलदार और उसके बच्चे देखे जाने से दहशत में हैं। एक सप्ताह से लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण डर के मारे खेतों पर काम करने नहीं जा रहे। मतदान के दिन भी सवेरे क्षेत्र में गुलदार दिखाई दिया तथा देर रात एक मकान के नजदीक गुलदार देखे जाने से ग्रामीण भयभीत हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीणों हर्षित कुठेर, बुद्ध सिंह ने डीएफओ डा.एमके शुक्ला और सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविंद श्रीवास्तव को घटना की सूचना दी। गांव पहुंचे वनकर्मी को ग्रामीणों ने खेतों में गुलदार के पैर के निशान दिखाए और सुरक्षा के लिए मांग की। वन विभाग ने ग्रामीणों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।

नजीबाबाद के गांव रतनपुर में वनकर्मी को गुलदार के पैर दिखाते ग्रामीण।

नजीबाबाद के गांव रतनपुर में वनकर्मी को गुलदार के पैर दिखाते ग्रामीण।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed