{"_id":"5eff6be98ebc3e42e57b72a3","slug":"guldar-morsels-the-calf-in-tiparjot-dhampur-news-mrt489483890","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिपरजोत में गुलदार ने बछड़े को निवाला बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिपरजोत में गुलदार ने बछड़े को निवाला बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिपरजोत में गुलदार ने बछड़े को निवाला बनाया
शेरकोट। क्षेत्र के ग्राम तिपरजोत में एक किसान की पशुशाला में बंधे बछड़े को गुलदार ने निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
गांव के भीम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक बजे के बाद गुलदार घेर में घुस आया। बछड़े पर हमला कर उसे जंगल की तरफ खींच कर ले जाने की कोशिश की। बछड़े के चीखने की आवाज सुन लोग एकत्रित हो गए। लेकिन तब तक गुलदार बछड़े को निवाला बना चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग से किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में आकर उनकी समस्या सुनने का प्रयास नहीं किया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह वन विभाग के अफसरों से वार्ता कर उनकी समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।