फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar made animals prey, villagers in panic

Bijnor News: गुलदार का पशुओं को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

Tue, 07 May 2024 05:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Guldar made animals prey, villagers in panic
नगीना। ग्राम ज्ञानपुर में गुलदार ने पशुशाला में बंधी एक बछिया को अपना निवाला बनाकर गुलदार ने एक बार फिर गांव में दस्तक दे दी है। वन विभाग के टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में पिछले सोमवार को सुनील कुमार चौहान के खेत पर गुलदार आने के बाद उसे रेस्क्यू करने टीम के साथ पहुंचे वन विभाग के रेंजर प्रदीप शर्मा पर जानलेवा हमला कर गुलदार ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद वन विभाग की पूरी टीम तीन दिन तक गुलदार को पकड़ने में लगी रही लेकिन गुलदार का कोई अता-पता नहीं लगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद गुलदार ने फिर गांव में शिवकुमार की पशुशाला में बंधी बछिया पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। शिवकुमार ने वन विभाग के अधिकारियों को एक शिकायती पत्र देकर गुलदार के हमले में उसकी बछिया की मौत के लिए उसे मुआवजा दिलाने तथा गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






एक दूसरा मामला नगर की आबादी के बीच हुआ। मोहल्ला कलालान में भूरे के मकान की छत पर बंधे एक बकरे को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। सुबह जब मकान के नीचे रहने वाले लोग छत पर गए तो घटना का पता चला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि घटना गुलदार की प्रतीत हो रही है, लेकिन पंजों के निशान से इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। फिर भी सुरक्षा के तौर पर कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed