फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar killed the calf, villagers in panic

Bijnor News: गुलदार ने बछिया काे मारा, दहशत में ग्रामीण

Tue, 19 Sep 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Guldar killed the calf, villagers in panic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव अलियारपुर कालोनी में बस्ती के बीच बनी पशुशाला में घुसकर गुलदार ने बछिया को निवाला बनाते हुए मार डाला। अनेक बार पिंजरा लगाने की मांग के बाद भी वन विभाग के उदासीन रवैये व ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने वन विभाग के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।

सोमवार की रात गुलदार ने गांव अलियारपुर कालोनी में बस्ती के बीच बनी पशुशाला में घुसकर पालतू बछिया को निशाना बनाते हुए मार डाला। गुलदार के बस्ती में आने से ग्रामीण भयभीत है। उन्हें आशंका है कि गुलदार कहीं बस्ती में किसी व्यक्ति को निशाना न बना डाले। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों पर आते जाते गुलदार परेशान कर रहा है। गुलदार अपने शावकों के साथ घूम रहा है। खेतों पर आते जाते कहीं भी कभी भी ग्रामीणों का रास्ता रोक लेता है। वह अपनी फसलों की देखभाल भी नहीं कर पा रहे हैं, उनका कहना कि देखरेख के अभाव में उनकी फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में नरेन्द्र, हरिओम, ब्रह्मपाल, प्रेम सिंह, पूरन सिंह, हर्ष, शुभम, मनीष, तहसीम, समला देवी,मंजू देवी व गुड्डी देवी आदि रहे। इस संबंध में रेंजर प्रदीप शर्मा ने गांव में टीम भेजे जाने तथा शीघ्र समस्या का समाधान कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed