फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar imprisoned after hours of hard work

घंटों मशक्कत के बाद कैद हुआ गुलदार

Sun, 21 Feb 2021 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Guldar imprisoned after hours of hard work
​बीजनौर: अफजलगढ़ के गांव नावका में पिंजरे में बंद गुलदार। - फोटो : BIJNOR
घंटों की मशक्कत के बाद कैद हुआ गुलदार
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर) । गांव नावका में वन विभाग की टीम ढाई घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घर में घुसे गुलदार को पिंजरे में बंद करने में कामयाब रही।
शनिवार शाम कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार सुखवीर सिंह के कमरे में जा घुसा। गांववालों ने गुलदार को कमरे में बंद कर दिया था। घरवालों ने पुलिस व वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं वन विभाग की टीम रात करीब 11 बजे गांव पहुंची और गुलदार की स्थिति का जायजा लिया। देर रात अन्य वन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रात करीब डेढ़ बजे पिंजरा मंगाया गया। पिंजरा पहुंचने के करीब ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद सवेरे चार बजे गुलदार को पिंजरे में बंद किया गया। गुलदार के पकड़े जाने से गांव वालों ने राहत की सांस ली। गांववालों का कहना है कि गुलदार शाम से ही दिखने लगता था। ऐसे में वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित रहते थे।
कमरे में अंधेरा कर जलाई गई टॉर्च
वन दरोगा सुनील राजौरा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत दरवाजे से पिंजरा सटाकर उतना ही दरवाजा खोला गया जितने में गुलदार कमरे से बाहर पिंजरे में आ सकता। कमरे में अंधेरा कर टॉर्च जलाई गई। करीब ढाई घंटे बाद गुलदार बाहर की ओर दौड़ा और दरवाजे के सामने रखे पिंजरे में जा घुसा। इस दौरान गांववालों की भीड़ पूरी रात मौजूद रही।
विज्ञापन

पकड़ा गया गुलदार है मादा
वन विभाग के एसडीओ हरी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार मादा है। उसकी उम्र करीब चार वर्ष है। चिकित्सीय जांच कर उसे अमानगढ़ जिम कार्बेट सीमा के बीच छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू टीम में एसडीओ हरी सिंह के अलावा रेंजर वीरेंद्र बोहरा, डिप्टी रेंजर सुनील राजौरा, राधेश्याम, रुचित चौधरी तथा प्रवीण चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed