फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar entered the house in Mandawali, stirred

मंडावली में घर में घुसा गुलदार, हड़कंप

Tue, 10 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Guldar entered the house in Mandawali, stirred
मंडावली में पिंजरे में पकड़ा गया गुलदार। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली में घर में घुसा गुलदार, हड़कंप
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। मंडावली में एक मकान के कमरे में अचानक गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर करीब पांच घंटे बाद गुलदार को पकड़ा।
मंडावली निवासी सुनील प्रजापति का मकान गांव से कुछ फासले पर है। सुनील परिवार सहित बाहर रहते हैं। गांव में रहने वाले उनके भाई बृजेश कुमार अपनी मां मगन देवी के साथ मकान की देखभाल करते हैं। मंगलवार को बृजेश और उनकी मां आसपास कहीं गए थे। दिन में 12 बजे बृजेश जब मकान पर लौटे तो उन्हें कमरे में आवाज सुनाई दी। उन्होंने कमरे में देखा तो गुलदार नजर आया। बृजेश ने पड़ोसी की मदद से कमरे का दरवाजा बंद कर वन विभाग और क्षेत्रवासियों को सूचना दी। सामाजिक वानिकी के एसडीओ हरेंद्र कुमार, डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में जाल और पिंजरा लगाया गया। लगभग पांच घंटे बाद वनकर्मियों ने शाम छह बजे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

लगभग दो वर्ष का बताया गया गुलदार
जंगल से भटक कर मंडावली में पहुंचे गुलदार की आयु लगभग दो वर्ष बताई गई। क्षेत्र में सुनसान वातावरण देखकर मादा गुलदार मकान तक पहुंची और किसी आहट के चलते कमरे में घुस गई। कुछ समय से गुलदार मंडावली क्षेत्र में देखा जा रहा था।

मंडावली में गुलदार पकड़ने के लिए लगाया जाल।

मंडावली में गुलदार पकड़ने के लिए लगाया जाल।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed