{"_id":"6587363da805c6d655093a3b","slug":"guldar-entered-the-culvert-rescued-for-four-hours-and-locked-in-a-cage-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-16371-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिया में घुसा गुलदार, चार घंटे रेस्क्यू कर किया पिंजरे में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिया में घुसा गुलदार, चार घंटे रेस्क्यू कर किया पिंजरे में बंद
विज्ञापन
स्योहारा में पिंजरा में कैद हुआ गुलदार।
- गुलदार को देखने उमड़ा हुजूम
स्योहारा (बिजनौर)। स्योहारा बूढ़ेरन रोड पर स्थित एक पुलिया के नीचे गुलदार घुस गया। जिसको देखने के लिए आसपास के गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी पिंजरा व जाल लेकर मौके पर पहुंचे। चार घंटे रेस्क्यू करने के बाद गुलदार को पकड़ लिया गया।
शनिवार की दोपहर 11 बजे स्योहारा बूढ़ेरन मार्ग पर भट्ठे के पास स्थित पुलिया पर गुलदार राहगीरों को देखकर पुलिया के अंदर घुस गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, रेंजर गोविंद राम गंगवार, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, वन दरोगा लख्मीचंद, तेजपाल सिंह, विजय भारत सिंह आदि वन विभाग की टीम पिंजरा व जाल लेकर पहुंच गई। लगभग चार घंटे बाद गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद कर लिया गया। जिसको वन विभाग की टीम धामपुर कार्यालय ले गई।
वन दरोगा विजय भारत सिंह का कहना है कि गुलदार की उम्र लगभग चार साल है। चिकित्सक के आने के बाद गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्च अधिकारियों के आदेश पर अगली कार्यवाही की जाएगी।