फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar entered the chicken farm house, the gate was closed

मुर्गी फार्म हाउस में घुसे गुलदार को लोगों ने किसी तरह से किया बंद, वन विभाग की टीम पकड़ने के प्रयास में लगी

Fri, 01 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Guldar entered the chicken farm house, the gate was closed
Guldar entered the chicken farm house, the gate was closed - फोटो : DHAMPUR
मुर्गी फार्म हाउस में घुसा गुलदार, गेट किया बंद
विज्ञापन

शेरकोट। हरेवली मार्ग पर नहर किनारे स्थित मुर्गी फार्म में बृहस्पतिवार को गुलदार घुस गया। मौजूद लोगों ने फार्म के मेन गेट को बंद कर दिया। फार्म हाउस में गुलदार के बंद होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वनविभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक गुलदार फार्म हाउस के भीतर ही बंद था। वन विभाग के अधिकारी उसे पकड़ने के प्रयास में लगे हैं। वन दरोगा लक्ष्मीचंद का कहना है कि उसे पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया जा रहा है।
शेरकोट के मोहल्ला निकम्माशाह निवासी फइम अहमद का हरेवली मार्ग पर नहर के निकट ईंट भट्टे के पास मुर्गी फार्म है। बताया कि बृहस्पतिवार को जब वह कर्मियों के साथ दोपहर डेढ़ बजे मुर्गी फार्म की देखभाल कर रहा था। इस दौरान जब मो. शाकिर जो कर्मचारी है, मुर्गियों को दाना डालने फार्म में घुसा तो फार्म हाउस में एक कोने में बैठे गुलदार को देख उसकी चीख निकल गई। शाकिर के चीख सुन अन्य लोग भी उसकी ओर दौड़े। जैसे ही अन्य लोगों को पता लगा कि फार्म हाउस के भीतर गुलदार है तो लोगों ने फार्म हाउस के गेट को बंदकर दिया और वन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा लक्ष्मीचंद, डिप्टी रेंजर हरदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम पकड़ने के प्रयास में लगी है। पिंजरा मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पकड़ में नहीं आता, तो जंगल में भगा देंगे
डिप्टी रेंजर हरदीप सिंह ने बताया कि यदि गुलदार पकड़ में नहीं आता है तो उसे जंगल में भगा दिया जाएगा। इस बाबत वन विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed