{"_id":"67533e2351c204b6100a098b","slug":"guldar-dies-due-to-electric-shock-in-khawagjipur-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-137532-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खवाग्जीपुर में करंट लगने से गुलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खवाग्जीपुर में करंट लगने से गुलदार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक। गांव खवाग्जीपुर बहादरपुर के जंगल में विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक गुलदार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को अपने साथ ले गई। गुलदार की उम्र करीब चार साल बताई गई है।
गांव खवाग्जीपुर बहादरपुर के किसान के खेतों में सिंभल (सेमल) के पेड़ खड़े हुए हैं। उनके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार की रात पेड़ पर बैठा गुलदार विद्युत तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह किसान खेतों पर गए तो पेड़ के नीचे गुलदार का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। विभाग की टीम गुलदार के शव को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई। वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने बताया गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।