फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar captured in camera in the forest of Mohandia

मोहंडिया के जंगल में कैमरे में कैद हुआ गुलदार

Sun, 29 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Guldar captured in camera in the forest of Mohandia
मंडावर के ग्राम मोहंडिया के जंगल में वन विभाग के ट्रैप कैमरे में कैद हुआ गुलदार। - फोटो : BIJNOR
मोहंडिया के जंगल में कैमरे में कैद हुआ गुलदार
विज्ञापन

बिजनौर। गुलदार अब तक मोहंडिया गांव के जंगल में ही छिपा हुआ है। वह आसपास के गांवों में भी हमला करके वहीं लौट रहा है। गांव मोहंडिया के जंगल में लगाए गए ट्रैप कैमरे में गुलदार कैद हुआ है। गुलदार के पदचिह्न मिलान के लिए वन विभाग ने एक्सपर्ट रिटायर्ड डीएफओ जीएस खुशारिया को बुलाया गया।
गांव मोहंडिया में बृहस्पतिवार को किसान शफीक को मारने के बाद से गुलदार लगातार मोहंडिया के जंगल में ही देखा जा रहा है। गुलदार की लोकेशन वन विभाग को वहीं मिल रही है। हालांकि शनिवार रात व रविवार दिन में भी गुलदार ने आसपास के गांवों में भी मौजूदगी दर्ज कराई है। गांव महेश्वरी में रविवार को एक किसान पर हमला भी बोला। शनिवार शाम को जंगल में भी गांव मोहंडिया में वन विभाग की टीम को गुलदार दिखा था। गुलदार वहीं दिखा था जहां पर उसने शफीक को मारा था। वन विभाग ने गांव मोहंडिया में गुलदार की लोकेशन का पता करने को पांच ट्रैप कैमरे लगाए हैं। एक खेत में लगे कैमरे में शनिवार रात गुलदार कैद हो गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग पिंजरा पहले ही लगा चुका है। अब घटनास्थल से एक किमी दूर कैमरा लगाने की तैयारी चल रही है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि गुलदार मोहंडिया में ही घूम रहा है। आसपास के गांवों में वो केवल शिकार के लिए जा रहा है। उनका कहना है कि गुलदार रात को जब खेतों से निकलेगा तो आसपास लगे पिंजरे में कैद हो सकता है।
विज्ञापन

कर रहे पूरी कोशिश
डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक गुलदार को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि गुलदार जंगल में घूमते हुए जल्दी ही पिंजरे में फंस जाएगा। गांव वालों से पूरी सुरक्षा बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed