{"_id":"66c6401445cd0cf09900bcd4","slug":"guldar-came-in-front-of-school-van-panic-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-129214-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: स्कूली वैन के सामने आया गुलदार, दहशत में आए छात्र छात्राएं, चालक ने कैमरे में किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: स्कूली वैन के सामने आया गुलदार, दहशत में आए छात्र छात्राएं, चालक ने कैमरे में किया कैद
Thu, 22 Aug 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:59 AM IST
सार
बिजनौर जिले के मंडावर में गुलदार की दहशत बरकरार बनी हुई है। हर रोज कहीं ना कहीं गुलदार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
गुलदार को तलाशते ग्रामीण। संवाद
विस्तार
बिजनौर जिले के मंडावर में गुलदार की दहशत बरकरार बनी हुई है। हर रोज कहीं ना कहीं गुलदार दिखाई दे रहे हैं। अब एक गुलदार स्कूली वैन के सामने आकर सड़क को पार करते हुए दिखाई दिया है। गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बन चुकी है।
विज्ञापन
बुधवार को काजीवाला-इनामपुरा मार्ग पर एक स्कूली वैन जा रही थी। उसमें बच्चे नहीं थे। महेंद्र सिंह के खेत में सड़क किनारे गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देखते ही वैन चालक ने गाड़ी की गति कम कर ली। गुलदार धीरे धीरे आगे बढ़ना लगा। चालक ने उसकी वीडियाे बना ली।
विज्ञापन
कुछ देर तक वह स्कूली वैन के साथ साथ सड़क किनारे आगे बढ़ता हुआ नजर आया। करीब एक मिनट के बाद गुलदार ने स्कूली वैन के सामने से सड़क पार की और गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों को गुलदार की दस्तक की जानकारी लगी तो खौफजदा हो गए। गांव वालों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
