फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar became violent in Dhampur, attacked the farmer

Bijnor News: धामपुर में हिंसक हुआ गुलदार, किसान पर किया हमला

Wed, 24 May 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 24 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Guldar became violent in Dhampur, attacked the farmer
गुलदार के हमले से जख्मी किसान प्रदीप कुमार
- तीन दिन के भीतर किसान पर हमलों की यह दूसरी घटना
विज्ञापन

- इससे पहले रेहड़ में चार लोगों को मार चुका है गुलदार

संवाद न्यूज एजेंसीशेरकोट/बिजनौर। जिले में गुलदार लगातार हिंसक हो रहे हैं और वन विभाग वेबस नजर आ रहा है। ड्रोन से लेकर विशेषज्ञ तक गुलदार की तलाश में कई दिनों से जंगलों की खाक छानते रहे, लेनि गुलदार पकड़ में नहीं आया। अब शेरकोट क्षेत्र के गांव नयागांव में मंगलवार दोपहर गुलदार ने हमला कर किसान को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल किसान को हायर सेंटर रेफर किया गया। तीन दिन के अंदर धामपुर क्षेत्र में गुलदार के किसानों पर हमले की यह दूसरी घटना है।
नया गांव निवासी 21 वर्षीय प्रदीप मंगलवार को जंगल में गन्ने की निराई-गुड़ाई कर रहा था। इस दौरान खेत में छिपे गुलदार ने अचानक प्रदीप पुत्र कल्लू सिंह के ऊपर हमला कर दिया। हमले होने पर जैसे ही प्रदीप ने शोर मचाया, तभी आसपास के किसान तारा सिंह, सोमपाल, विपिन आदि उसकी मदद के लिए शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। गुलदार प्रदीप को छोड़कर जंगल में भाग गया। प्रदीप के शरीर पर गहरे जख्म बने हैं। ग्रामीणों ने प्रदीप को बेहोशी की हालत में जंगल से उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार के दिन शेरकोट के मोहल्ला फतेह नगर निवासी किसान शिशुपाल उर्फ मुन्ना को भी गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। हालांकि दो दिन अस्पताल में हुए उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। उधर, ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी अफसर गांव में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति असंतोष है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से अविलंब गुलदार को पकड़कर वनों में छोड़ने की मांग की है। वहीं, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि घटना के बारे में अवगत कराया गया है। वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादराबाद में भी पशुशाला में घुसा गुलदार
कादराबाद। एक सप्ताह बाद दोबारा गुलदार ने पशुशाला में घुसकर बछिया पर हमला कर निवाला बनाने का प्रयास किया। गनीमत रही की बछिया की जान बच गई। गुलदार के पालतु पशुओं को शिकार बनाए जाने से ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार रात गांव विजयनगर में दिलवर गोसाईं की पशुशाला में घुसकर गुलदार ने एक बछिया पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि बछिया की आवाज सुनकर गोशाला स्वामी मौके पर पहुंच गया, जिसने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार को शोर मचाकर भगा दिया। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी गोशाला में गुलदार ने बछिया पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। निरंतर हो रहे गुलदार के हमले से ग्रामीण चिंतित व भयभीत हैं। अब तक कई पशुओं को गुलदार मार चुका है। ग्रामीण दिलावर गोसाईं, मनवीर गोसाईं, मंगत सिंह, कैलाश सिंह, सतेंद्र सिंह, रोहित, रूपेश, जितेंद्र आदि ने वन विभाग से गुलदार को वन में छुड़वाने की मांग की है। वन दरोगा सुनील राजोरा का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

अमानगढ़ में छोड़े 15 गुलदार, उनके बाहर आने की आशंका

बिजनौर। अमानगढ़ में पिछले तीन माह में 15 गुलदार छोड़े जा चुके हैं। इनमें से दस गुलदार बिजनौर जिले के ही हैं। पांच गुलदार अमरोहा, बरेली आदि क्षेत्रों से आए थे। ऐसे में अमानगढ़ में अत्यधिक दबाव भी बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि अमानगढ़ में पहले से ही गुलदार हैं और बाघों की संख्या करीब 27 है। ऐसे में नए छोड़े गए गुलदार अपना क्षेत्र बना पाने में शायद सफल न हो रहे हों। उनके जंगल से बाहर आने की आशंका भी वन विभाग को अब सताने लगी है। इसी के चलते डीएफओ बिजनौर अरुण कुमार सिंह ने नए गुलदार यहां छोड़ने पर रोक लगा दी है।

अप्रैल माह में मचाया था गुलदार ने तांडव
-19 अप्रैल बुधवार को गुलदार ने गांव कासमपुरगढ़ी में खेत की रखवाली करते समय एक वृद्ध (70) को मार डाला था।
-20 अप्रैल गुरुवार को गांव महसनपुर में गन्ने की छिलाई करते समय युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया।
-21 अप्रैल शुक्रवार को गुलदार ने शाहपुरजमाल निवासी किशोरी को सिरियावाली खेत में मां के साथ गेहूं की कटाई करते समय जख्मी किया।
-22 अप्रैल शनिवार की रात फिर गुलदार ने गांव शाहपुरजमाल में एक छह साल की बालिका पर घर के आंगन में नल पर पानी पीते वक्त हमलाकर जख्मी कर दिया था।
-23 अप्रैल की रात रेहड़ थाना क्षेत्र में एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला था।
- 25 अप्रैल को गांव मच्छमार में घुसकर सात वर्षीय बालिका पर हमला कर मार डाला। ग्रामीणों के ढूंढने पर गुलदार बच्ची का शव नजदीक ही एक खेत में छोड़कर भाग गया।

-26 अप्रैल को नगीना के गांव सैदपुरी महीचंद में सुबह के समय गुलदार ने एक युवक को मार डाला

धर्मूवाला में दो गुलदारों ने युवक को किया घायल
बढ़ापुर। क्षेत्र के ग्राम धर्मूवाला के एक युवक को दो गुलदारों ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचने पर ग्रामीणों को आता देख गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग निकले। क्षेत्र के ग्राम धर्मूवाला निवासी अर्जुन सिंह (30) सोमवार की शाम गांव के समीप स्थित खेत से काम कर अपने घर आ रहा था। अर्जुन के गांव के समीप पहुंचने पर अचानक आए दो गुलदारों ने उस पर हमला बोल दिया। युवक के पास फावड़ा था, जिससे उसने गुलदारों से बचने का प्रयास किया। युवक का शोर सुनकर गांव से दौड़े ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख दोनों गुलदार भाग निकले। परिजन गुलदारों के हमले से गायब हुए अर्जुन सिंह को उपचार के लिए नगीना लेकर गए जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed