फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked the farmer, saved his life by jumping into the river

Bijnor News: गुलदार ने किसान बोला हमला, नदी में कूदकर बचाई जान

Tue, 30 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked the farmer, saved his life by jumping into the river
- गांव आसफाबाद चमन, खैरूल्लापुर व अलियारपुर में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन खैरूल्लापुर व अलियारपुर में लगातार गुलदार दिखाई देने व किसानों का रास्ता रोके जाने से भय का माहौल है। रविवार शाम गुलदार ने गांव अलियारपुर में खेत पर गए एक किसान पर हमला कर दिया। किसान ने नदी में कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

गांव भज्जावाला काॅलोनीवासी कई किसानों के अलियारपुर जंगल में खेत आ रहे हैं। रविवार शाम किसान एकत्र होकर अपने खेतों पर गए थे। किसान पवन पांडेय का खेत नदी के दूसरे तट पर आ रहा है। वह नदी पार कर अपने खेत पर जा रहा था। अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। पवन ने बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी। वहीं बैठे अन्य किसानों ने शोर मचाया तब गुलदार वहां से जंगल में भाग गया। पवन पांडेय, मनी, ब्रह्मपाल, देवेंद्र, मुन्नी देवी, बिमला व आलोक आदि का कहना है कि गुलदार ने अनेक बार उनका रास्ता रोककर हमला करने का प्रयास किया। ग्रामीण अकेले खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार वन कर्मियों से पिंजरा लगाने की मांग की गई है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने किसानों को मौके पर टीम भेजे जाने व शीघ्र पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed