फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked the farmer and injured him

Bijnor News: गुलदार ने किसान पर किया हमला किया घायल

Tue, 02 Apr 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 02 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked the farmer and injured him
बिजनौर, नगीना। खेत की जुताई करने गए एक किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हुआ। हालांकि किसान ने काफी देर तक गुलदार का मुकाबला किया और अपनी जान बचाई। आसपास के ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। घायल किसान को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी रामपाल सिंह (60) सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे अपने खेत पर गन्ने की जुताई के लिए ट्रैक्टर से गया था। किसान रामपाल के भाई राजू सिंह ने बताया कि गन्ने की जुताई के बाद जब रामपाल ट्रैक्टर द्वारा लौट रहा था तो रास्ते में वह गेहूं के एक खेत के पास रुक गया। तभी गेहूं के खेत में छुपे बैठे गुलदार ने रामपाल पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीणों की मदद से रामपाल को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन





- किसान ने मुकाबला कर बचा ली गर्दन



गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए रामपाल के भाई ने बताया कि जब गुलदार ने अचानक गर्दन पर हमला किया तो उसने अपने दोनों हाथों से गुलदार का मुकाबला कर उसे पीछे धकेल दिया। इस घटना में गुलदार के पंजों से उसकी गर्दन तो छूट गई लेकिन शरीर के कई हिस्सों दोनों हाथों व पीठ पर गुलदार के पंजों के घाव हो गए। आसपास के खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। उन्होंने बताया कि गुलदार से करीब पांच मिनट तक उसका अकेले मुकाबला होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पिछले साल इसी जगह युवक को मारा था





गांव जलालपुर में गुलदार ने बुजुर्ग किसान को हमले में घायल किया है, यह वही गांव है जिसमें पिछले साल 27 जुलाई को एक 20 वर्षीय युवक को गुलदार ने मार दिया था। उस समय इस घटना की गूंज नगीना से लेकर लखनऊ तक पहुंची थी। जब वन विभाग के प्रदेश स्तर की टीम हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए हफ्तों तक जंगल में गुलदार की कांबिंग करती रही थी। हालत तो यहां तक हो गए थे कि उस समय दो हथिनी भी गुलदार के सर्च अभियान में लगाई गईं थीं।


- किसानों ने पिंजरा लगाने की मांग की



भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह ने वन विभाग से गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाने की मांग की है। ताकि किसान सुरक्षित खेती कर सके। वन रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि गांव में पिंजरा लगाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे को लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed