फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked a young man in Afzalgarh

Bijnor News: अफजलगढ़ - युवक पर गुलदार ने किया हमला

Fri, 04 Aug 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 04 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked a young man in Afzalgarh
अफजलगढ़ के गांव आन्नदीपुर में गुलदार के हमले में घायल युवक।
फोटो समाचार
विज्ञापन

अफ़जलगढ़/रेहड़/हीमपुर दीपा। गांव आन्नदीपुर में चारा लेने गए युवक पर गुलदार ने हमलाकर जख्मी कर दिया। युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी राजकुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह दुलीचंदपुर मार्ग स्थित ईश्वरी सिंह के खेत से चारा लेने जा रहा था। जैसे ही वह खेत में घुसा तो गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। राजकुमार की चीख सुनकर एकत्र किसानों को देख गुलदार भाग गया। युवक पीठ, हाथ व पांव पर गुलदार के पंजे लगने से जख्मी हो गया। ग्रामीण सुनील त्यागी, अमर सिंह, संजय त्यागी, पिंटू चौहान, दीपांशु त्यागी आदि ने गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।


वहीं, हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव टूंगरी में बृहस्पतिवार की सुबह को संजीव कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह बाइक से सिसौना के जंगलों में अपने खेतों पर जा रहे थे कि रास्ते में गुलदार ने हमला कर दिया। उन्होंने बाइक दौड़ाते हुए शोर मचा दिया। तभी शोर सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख गुलदार गन्ने के खेत में घुस गया। गांव ढेली गुर्जर में पालतू कुत्ते को गुलदार ने अपना शिकार बना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed