फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guidelines not being followed in hotspot

हॉटस्पॉट में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन

Thu, 02 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Guidelines not being followed in hotspot
हॉटस्पॉट में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन
विज्ञापन

धामपुर। लगता है कि धामपुर तहसील प्रशासन को अब कोरोना महामारी का खतरा नहीं है। इसलिए नगीना चौक पर करीब 50 मीटर की दूरी पर बने दो हॉटस्पॉट क्षेत्र में परिवहन निगम के अधिकारी घंटों रोडवेज की बसों को खड़ा कर सवारियां बैठाकर गंतव्य को ले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि धामपुर में नगीना चौक पर एक तरफ पुलिस कोतवाली और दूसरी ओर हाईवे पार नई सराय नई बस्ती मोहल्ला है। दोनों के बीच में करीब 50 मीटर का फासला है। नगीना चौक नई बस्ती में एक महिला और उसका पुत्र कोरोना पॉजिटिव है। जिनका उपचार चल रहा है। दूसरी ओर से कोतवाली में कोतवाल का चालक कोरोना पॉजिटिव है। दोनों स्थानों पर तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने से प्रशासन से पुलिस कोतवाली और नई सराय नई बस्ती को सील कर रखा है। लेकिन दिन भर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को यहां खड़ा कर उनमें सवारियों को बैठाया जा रहा है। स्थानीय नागरिक नरेश कुमार, संतोष कुमार, डॉ. एसके राजपूत, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार ने प्रशासन से बसों को हटवाने और हॉटस्पॉट में सख्ती रखने की मांग की है। वहीं, एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बसों को वहां से हटवाने और हॉटस्पॉट में सख्ती से गाइडलाइन का पालन कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed